फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार मांगने पर दूल्हे और बारातियों को बनाया बंधक

Mon, 11 Apr 2016 05:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, खतौली (मुजफ्फरनगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
फेरों की रस्म पूरी होते ही दूल्हे ने बेटी वालों से कार डिमांड कर डाली। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के बाद मामला इतना बढ़ा कि लड़की वालों ने दूल्हे सहित बारात को धर्मशाला में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और लिखित समझौते के बाद दुल्हन को विदा कराया। 
विज्ञापन


मेरठ के एक गांव निवासी युवती खतौली क्षेत्र के गांव में अपनी ननिहाल में रहती है। शनिवार को उसकी क्षेत्र के ही गांव से बारात आई थी। नगर की एक धर्मशाला में युवती के ननिहाल वालों ने शानदार व्यवस्था की। चढ़त के साथ फेरों की रस्म पूरी हुई, लेकिन विदाई के समय दूल्हा लड़की वालों से कार देने की जिद पर अड़ गया।

लड़की वाले उसे पहले ही बाइक दे चुके थे। इससे गुस्साए लड़की वालों ने आसपास के लोगों को बुलाया और धर्मशाला में ही दूल्हे और बारात को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के बीच सुबह के आठ बज गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बैठाया और किसी तरह मामला शांत कराया। लिखित समझौते के बाद दुल्हन को विदा किया गया। धर्मशाला में बारात करीब छह घंटे तक बंधक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें