फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट में फेरे: केरल में दुल्हन ने अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित मरीज से की शादी

Tue, 27 Apr 2021 12:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलप्पुझा

सार

  • अलपुझा में भर्ती है दूल्हा, दुल्हन को पहनाई तुलसी की माला व मंगलसूत्र
  • दुल्हन अभिरामी ने मुहूर्त न चुकें इसलिए वहीं की शादी
विज्ञापन
marriage - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनियाभर में भले ही कई लोगों का जीवन थम सा गया है, लेकिन अलप्पुझा में दुल्हन अभिरामी को कोविड-19 भी पवित्र मुहूर्त में विवाह करने से रोक नहीं पाया। उसने अपने संक्रमित दूल्हे से पारंपरिक परिधान की बजाए पीपीई किट पहनकर अस्पताल में शादी की। अलप्पुझा के थेक्कन आर्यद की निवासी 23 वर्षीय दुल्हन ने जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित अपने दूल्हे से विवाह रचाया।

विज्ञापन


विशेष कक्ष में इंतजाम किया, दूल्हे की मां भी संक्रमित
दूल्हे सरतमोन एस ने अपनी मां और दुल्हन के एक निकट संबंधी की मौजूदगी में वार्ड के एक विशेष कक्ष में दुल्हन अभिरामी को मंगलसूत्र और तुलसी की माला पहनाई। सरतमोन की मां भी संक्रमित है। प्राधिकारियों की अनुमति से यह विवाह संपन्न हुआ।

खाड़ी के देश में काम करता है सरतमोन
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि खाड़ी देश में काम करने वाले सरतमोन ने विवाह के लिए यहां आने के बाद स्वयं को पृथकवास में रख लिया था और शुरुआती 10 दिन में उसमें संक्रमण के लक्षण नहीं थे, लेकिन सरतमोन और उसकी मां को बुधवार शाम को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद की गई जांच में दोनों संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें