फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच्चि: पुलिस ने ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ दर्ज किया मामला, ग्राहकों से छेड़-छाड़ करने का आरोप

Fri, 11 Mar 2022 10:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

हाल ही में एक ग्राहक से दुष्कर्म करने के आरोप में शहर के एक टैटू आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया गया था। अब ऐसी ही हरकतें करने वाले एक ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Police - फोटो : Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ कोच्चि में मामला दर्ज किया गया है। यह मेकअप आर्टिस्ट कथित तौर पर अपने ग्राहकों से छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने बताया कि तीन महिलाओं की ओर से शिकायत मिलन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कोच्चि पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि दो घटनाएं साल 2015 की और एक घटना 2021 की है। यहां के एक टैटू स्टूडियो में हुई एक घटना सामने आने के बाद सभी तीनों महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया। महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया और पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी-अपनी शादी में आरोपी को काम पर रखा था। लेकिन उस दिन दबाव के चलते वह शिकायत नहीं दर्ज करा पाई तीं। जब टैटू स्टूडियो की घटना सामने आई तब तीनों महिलाओं ने साहस जुटाया और शिकायत करने के लिए आगे आईं। 
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि आरोपी अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट आने के बाद देश छोड़कर बाग गया है। नागराजू ने कहा कि अगर जरूरत होगी को उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। कुछ दिन पहले यहां एक टैटू आर्टिस्ट को एक ग्राहक के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें