फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स सम्मेलन: दिल्ली में रहेंगी ट्रैफिक पाबंदियां, एयरपोर्ट जाने से पहले जरूर पढ़ें ये एडवाइजरी

Wed, 09 Sep 2026 08:25 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में जगह-जगह लागू ट्रैफिक पाबंदियों और सुरक्षा जांच के चलते एयरपोर्ट आने जाने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में यात्रियों को फ्लाइट के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में 11 से 13 सितंबर 2026 तक होने वाले 18 वें ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन में आने वाले वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा और आवाजाही को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आम लोगों और हवाई यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, राजधानी में जगह-जगह लागू ट्रैफिक पाबंदियों और सुरक्षा जांच के चलते एयरपोर्ट आने जाने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में यात्रियों को फ्लाइट के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने संभावित जाम और रूट डायवर्जन से बचने के लिए यात्रियों को दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। एयरपोर्ट के टी1, टी2 और टी 3 टर्मिनल जाने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और मेट्रो नेटवर्क सुविधाजनक विकल्प रहेगा। सम्मेलन के दौरान मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।



सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाने के वैकल्पिक रूट

  • गुरुग्राम से: एचएच-48 से राव गजराज सिंह मार्ग, ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड, UER-II और सर्विस रोड होते हुए T3 पहुंचें। T1 के लिए उलान बातर मार्ग का इस्तेमाल करें।
  • द्वारका से:सेक्टर-22 द्वारका रोड से UER-II की नई टनल के रास्ते सीधे T3 पहुंच सकते हैं।
  • नई और दक्षिण दिल्ली से: एम्स चौक, रिंग रोड, मोती बाग, RTR मार्ग और शंकर विहार फ्लाईओवर होते हुए उलान बातर मार्ग पकड़ें।
  • पश्चिम, उत्तर और पूर्वी दिल्ली से:पंजाबी बाग चौक, नजफगढ़ रोड, पंखा रोड, डाबरी और UER-II के रास्ते T3 टर्मिनल रोड का इस्तेमाल करें।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग नहीं करने और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बसों के रूट में भी अस्थायी बदलाव किए जा सकते हैं। किसी भी तरह की मदद या ट्रैफिक संबंधी जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1095 और व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें