फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज 7760 नए मामले, 300 लोगों की मौत

Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरें जानने के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 04-Aug-2020

हैदराबाद के विरिंचि अस्पताल में कोरोना के इलाज पर लगी रोक

हैदराबाद के विरिंचि अस्पताल में कोरोना के मरीजों के इलाज पर रोक लगा दी गई है। अस्पताल पर अनुचित बिल थमाने और सरकारी दिशा-निर्देश के उल्लंघन का आरोप है।  

झारखंड में आज कोरोना के 399 मामले सामने आए
झारखंड में आज कोरोना के 399 मामले सामने आए और एक की मृत्यु हो गई। नए आंकड़े के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14,070 हो गई। इनमें से 8,742 सक्रिय मामले, 5,199 स्वस्थ और 129 मौतें शामिल हैं:-राज्य स्वास्थ्य विभाग

जम्मू-कश्मीर में सभी धार्मिक स्थल 16 अगस्त से खुलेंगे
जम्मू-कश्मीर में सभी धार्मिक स्थल 16 अगस्त से खुल जाएंगे। धार्मिक जुलूस और बड़े धार्मिक समारोहों पर पाबंदी जारी रहेगीः रोहित कंसल, प्रधान सचिव (सूचना), जम्मू-कश्मीर

10:25 PM, 04-Aug-2020

स्पेशल सेल ने हथियार तस्कर विकास को पकड़ा
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने नजफगढ़ में हथियार तस्कर विकास को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। उसके पास से 11 पिस्टल और कुछ गोलियां बरामद हुई।
 

RBI ने शशिधर जगदीशन की नियुक्ति को मंजूरी दी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शशिधर जगदीशन की एचडीएफसी बैंक के सीईओ और एमडी के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी। 27 अक्तूबर से तीन साल के लिए बनेंगे सीईओ।
महाकालेश्वर मंदिर में 'दीपोत्सव' के अवसर पर मिट्टी के दीपक जलाए गए
मध्य प्रदेश: कल अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास समारोह से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 'दीपोत्सव' के अवसर पर मिट्टी के दीपक जलाए गए।
 

आतंकियों ने सरपंच पर फायरिंग की
जम्मू-कश्मीरः कुलगाम के अखरन गांव में आतंकियों ने सरपंच पर फायरिंग की।


डी. रूपा (आईजीपी, रेलवे) ने कर्नाटक के गृह सचिव का कार्यभार संभाला

 

10:11 PM, 04-Aug-2020

छत्तीसगढ़ में 280 नए मामले, आठ की मौत
छत्तीसगढ़ में आज रात नौ बजे तक कोरोना संक्रमण के 280 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 357 लोग ठीक हुए।  राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 10,109 हो गई है, जिसमें 7,613 ठीक, 2427 सक्रिय मामले और 69 मौतें शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना के 1124 नए मामले, 13 लोगों की मौत
राजस्थान में आज रात 8:30 बजे तक कोरोना के 1,124 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 781 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 46,679 है, जिसमें 32,832 रिकवरी, 13,115 सक्रिय मामले और 732 मौतें शामिल हैं।

विज्ञापन
09:29 PM, 04-Aug-2020

श्रीनगर जिले से कर्फ्यू हटा
जम्मू कश्मीरः श्रीनगर जिले से चार और पांच अगस्त के लिए कर्फ्यू को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते पाबंदी जारी रहेगी।
 

लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ा विस्फोट
लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ा विस्फोट हुआ है। हालांकि, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
 

09:04 PM, 04-Aug-2020

मुंबई में आज कोरोना के 709 नए मामले, 56 की मौत
मुंबई में आज कोरोना वायरस के 709 नए मामले सामने आए और 56 लोगों की मौत जान चली गई। वहीं, आज 873 लोग ठीक भी हुए। शहर में कुल मामलों की संख्या 1,18,130 हो गई है। इनमें 90,962 लोग ठीक हो चुके हैं, 20,326 मामले सक्रिय हैं और 6546 लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा में 623 नए मामले, आठ की मौत
हरियाणा में आज कोरोना संक्रमण के 623 नए मामले दर्ज किए गए और आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 756 लोग ठीक हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 37,796 है, जिनमें 31,226 ठीक, 6122 सक्रिय और 448 मौतें शामिल हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के 208 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 208 नए मामले सामने आए और 309 लोग ठीक हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 8,008 हो गई है, जिसमें 4,847 ठीक हो चुके हैं, 3028 सक्रिय मामले है और 95 लोगों की मौत हो चुकी है।

राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी क्या बोले...
बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले कहा, खुश हूं कि राम मंदिर आंदोलन में किस्मत से मुझे 1990 में राम रथ यात्रा के रूप में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी। कई बार महत्वपूर्ण सपनों को पूरा होने में लंबा वक्त लगता है, लेकिन जब भी पूरे होते हैं, इंतजार सार्थक हो जाता है। मेरा एक ऐसी सपना पूरा होने जा रहा है। पीएम राम मंदिर की आधारशिला रखने जा रहे हैं। यह मेरे साथ-साथ सभी भारतवासियों के लिए एतिहासिक और भावुक दिन है।
 

विज्ञापन
08:44 PM, 04-Aug-2020

सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को नामांकन और नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण के मामले को संवैधानिक पीठ को रेफर करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट कल फैसला सुनाएगा।

महाराष्ट्र में आज 7760 नए मामले, 300 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 7760 नए मामले दर्ज किए गए और 300 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, राज्य में 12,326 लोग ठीक भी हुए। महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 4,57,956 हो गई है। इनमें 1,42,151 मामले सक्रिय हैं, 2,99,356 लोग ठीक हो चुके हैं और 16142 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इमरान खान के कथित राजनीतिक नक्शे को भारत ने कहा- यह राजनीतिक बेवकूफी का प्रदर्शन है
पाकिस्तान के द्वारा कश्मीर, लद्दाख और गुजरात के जूनागढ़ के दावे पर भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है कि हमने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के द्वारा जारी कथित राजनीतिक नक्शे को देखा है। यह राजनीतिक बेवकूफी का प्रदर्शन है।
 

08:32 PM, 04-Aug-2020

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 9747 नए मामले, 67 लोगों की गई जान
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 9747 नए मामले सामने आए और 67 और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,76,333 हो गई है। 

पश्चिम बंगाल में 2752 नए मामले, 54 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2752 नए मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार हो गई है। 

अहमदाबाद में कोरोना के 153 नए मामले
अहमदाबाद में कोरोना के 153 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 27,122 हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1612 हो गई है। 

कर्नाटक में एक दिन में रिकॉर्ड 6259 नए मामले, 110 लोगों की मौत
कर्नाटक में एक दिन में रिकॉर्ड 6259 नए मामले सामने आए और 110 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 1,45,830 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 2704 हो गया है। 

बिहार में कोरोना से 13 और मरीजों की मौत, 2464 नए मामले
बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 13 और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 349 हो गई। वहीं, संक्रमण के 2,464 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 62,031 तक पहुंच गई।

08:15 PM, 04-Aug-2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब का बयान
महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब ने कहा, पिछले पांच वर्षों में आत्महत्याओं और मौतों की कई घटनाएं हुईं, क्या सभी मामले सीबीआई को ट्रांसफर किए गए थे? सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने में मुंबई पुलिस पूरी तरह से सक्षम है और हम उनका समर्थन करते हैं। 
 


गोवा में आज कोरोना के 259 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 259 नए मामले सामने आए और 238 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7075 हो गई है। इनमें 1901 मामले सक्रिय हैं, 5114 लोग ठीक हो चुके हैं। 

गुजरात में पिछले 24 घंटे में1020 नए मामले, 25 लोगों की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1020 नए मामले सामने आए और 25 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 65,704 हो गई है, जिनमें 14,811 मामले सक्रिय हैं, 48359 लोग ठीक हो चुके हैं और 2534 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

राम मंदिर के लिए दो माह का वेतन और चांदी की ईंट देंगे
राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में योगदान के रूप में अपने दो माह का वेतन और चांदी की एक ईंट देंगे। खाचरियावास ने कहा, 'मैं राम मंदिर निर्माण के लिए दो महीने का वेतन और चांदी की एक ईंट दूंगा।' उन्होंने लोगों से भी अपनी क्षमता के अनुसार राम मंदिर निर्माण के लिए योगदान देने की अपील की। खाचरियावास ने कहा कि यह अवसर पूरे देश में दिवाली जैसा होगा और हमारे अंदर भी दिवाली जैसा माहौल होना चाहिए।
 

07:42 PM, 04-Aug-2020

एनआईए ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार
एनआईए ने मंगलवार को केरल में सोने की तस्करी मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी मंगलवार अधिकारियों ने दी। 
   
बिहार के राज्यपाल ने सहमति व्यक्त की

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला: बिहार के राज्यपाल ने पटना में दर्ज मामले की जांच/ पर्यवेक्षण के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के समक्ष अपनी सहमति व्यक्त की।
 


महाराष्ट्र के एक लॉ स्टूडेंट ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र के एक लॉ स्टूडेंट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उसने इस मामले में सीबीआई जांच/ राष्ट्रीय जांच एजेंसी जांच की मांग की है।
 

07:21 PM, 04-Aug-2020

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल अयोध्या में 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' के शिलान्यास समारोह में सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे। समारोह से पहले, प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी में पूजा और दर्शन में भाग लेंगे। वे फिर श्री राम जन्मभूमि की यात्रा करेंगे जहां वे 'भगवान श्री रामलला विराजमान' की पूजा और दर्शन में भाग लेंगे। वे पारिजात का पौधा लगाएंगे और बाद में भूमि पूजन करेंगे: प्रधानमंत्री कार्यालय 
 
 

07:19 PM, 04-Aug-2020

दिल्ली में अब 10 हजार के कम सक्रिय मामले हैं-अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली में अब 10 हजार के कम सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले में अभी दिल्ली अभी 14वें स्थान पर हैं। दिल्ली वालों पर गर्व है। दिल्ली मॉडल की चर्चा हर जगह हो रही है। एहतियात बरतते रहना जरूरी है।'
 

07:07 PM, 04-Aug-2020

त्रिपुरा के पूर्व मंत्री ने पृथक-वास में जाने से किया इनकार
त्रिपुरा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदीप राय बर्मन ने बिना मंजूरी के यहां एक कोविड देखभाल केंद्र का दौरा करने के बाद प्रशासन द्वारा पृथक-वास में चले जाने का दिए गए आदेश को मानने से इनकार कर दिया है और इसे उन्हें कोरोना वायरस के संपर्क में लाने की 'साजिश' करार दिया है।

07:03 PM, 04-Aug-2020

'सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर हो रही राजनीति'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक बयान में कहा है कि, लोग व्यक्तिगत रूप से मुझ पर और ठाकरे परिवार के सदस्यों पर कीचड़ उछाल रहे हैं। मेरा किसी भी तरीके से सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कोई संबंध नहीं है। इस पर राजनीति हो रही है।
 

06:59 PM, 04-Aug-2020

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना से संक्रमित
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

06:47 PM, 04-Aug-2020

तमिलनाडु में कोरोना के 5063 नए मामले, 108 लोगों की मौत
तमिलनाडु में कोरोना के 5063 नए मामले सामने आए और 108 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,68,285 हो गई है। इनमें 2,08,784 लोग ठीक हो चुके हैं और 4,349 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 55,152 है। 

जम्मू-कश्मीर में आज 340 नए मामले, 10 की मौत
जम्मू-कश्मीर में आज संक्रमण के 340 नए मामले दर्ज किए गए और 10 की मौत हो गई। वहीं, 824 लोग ठीक भी हुए। यहां कुल मामलों की संख्या 22,396 हो गई है, जिनमें 7,123 मामले सक्रिय हैं, 14856 लोग ठीक हो चुके हैं और 417 लोगों की मौत हो चुकी है।  

82.3 लाख रुपये का सोना जब्त, दो गिरफ्तार
चेन्नई हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों द्वारा 1.48 किलो सोना जब्त किया गया। जब्त किए गए सोने की कीमत 82.3 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है: कमिश्नर ऑफ कस्टम्स, चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट 

PCM वाले छात्र इस साल B.Arch के कोर्स में दाखिला ले पाएंगेनिशंक
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि PCM से 10+2 और मैथ्स के साथ 10+3 डिप्लोमा करने वाले छात्र इस साल B.Arch के कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। इसके लिए आर्किटेक्चर के ऐप्टिट्यूड टेस्ट में पास होना जरूरी है। 
 

06:25 PM, 04-Aug-2020

दिल्ली में आज कोरोना के 604 नए मामले, 12 लोगों की मौत 
दिल्ली में कोरोना के 604 नए मामले दर्ज किए गए और 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 972 लोग ठीक भी हुए। राजधानी दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 1,39,156 हो गई है। इनमें 1,25,226 लोग ठीक हो चुके हैं और 4033 लोगों की मौत हो चुकी है। आज 4108 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्ट और 5187 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। अब तक कुल 10,83,097 टेस्ट किए गए हैं।

06:22 PM, 04-Aug-2020

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बनने जा रहे हैं। आज 6-7 बजे शाम में सभी अपने घर पर दीया जलाएंगे। कल एक एतिहासिक दिन है, दीए कल और आज दोनों दिन जलाए जाएंगे। मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के घर सजाए जाएंगेः नरोत्तम मिश्रा, मंत्री मध्य प्रदेश
 

सीएम बीएस योदियुरप्पा की हालत स्थिर
मणिपाल अस्पताल ने बुलेटिन में कहा, कोरोना से पीड़ित कर्नाटक के सीएम बीएस योदियुरप्पा की हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम सीएम के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। 

06:19 PM, 04-Aug-2020

भारत में कोरोना टेस्टिंग रेट कम हैः डब्ल्यूएचओ 
डब्ल्यूएचओ के मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि जर्मनी, ताइवान, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे कुछ देशों की तुलना में भारत में कोरोना टेस्टिंग रेट कम है।
 

06:10 PM, 04-Aug-2020

सिक्किम में कोरोना के 95 नए मामले
सिक्किम में मंगलवार को कोरोना के 95 और नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 783 तक पहुंच गई। 

पाकिस्तान में कोरोना के 432 नए मामले 
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 432 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,461 हो गई।

06:04 PM, 04-Aug-2020

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भक्तों के संघर्ष और त्याग की वजह से आज राम मंदिर बनने जा रहा है। कल और आज में अस्पतालों में इसके लिए दीया जलाऊंगा। आप भी दीया जलाएं और घर सजाएं। आज शाम को हम यहां छह बजे अस्पताल में राम दरबार के सामने दीपक जलाएंगे। आज पूरे प्रदेश में सब अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाएं। हम यहां अस्पताल में दीपक जलाएंगे। आज आप जहां हैं वहां दीपक जरूर जलाएं।

06:04 PM, 04-Aug-2020

महाराष्ट्रः राम मंदिर भूमि पूजन से पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस और पिंपरी चिंचवड पुलिस ने चेतावनी जारी की।

06:03 PM, 04-Aug-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को बधाई दी।
 

05:26 PM, 04-Aug-2020

अंडमान निकोबार में आज कोरोना के 96 नए मामले
अंडमान निकोबार में आज कोरोना के 96 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 830 हो गई। यहां कोरोना के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है। अंडमान निकोबार में सक्रिय मामलों की संख्या 557 है।

05:22 PM, 04-Aug-2020

सिंगापुर में कोरोना के 295 नए मामले
सिंगापुर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 295 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही सिंगापुर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 53,346 हो गई है।

05:13 PM, 04-Aug-2020

मुंबईः सांताक्रूज के धोबीघाट में नाले में एनडीआरएफ के जवान दो लड़कियों की तलाश कर रहे हैं, जो नाले में बह गई थी। डेढ़ साल की एक बच्ची का शव पहले ही बरामद हो चुका है।
 

05:01 PM, 04-Aug-2020

भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा कोरोना संकट: शिवसेना
शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से कोरोना खत्म हो जाएगा। साथ ही अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में एलके अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के शामिल ना होने पर भी टिप्पणी की।

04:57 PM, 04-Aug-2020

रांची के बिरसा मुंडा कारागार में दो पूर्व मंत्रियों समेत 54 लोग संक्रमित
झारखंड की राजधानी रांची के होतवार स्थित बिरसा मुंडा कारागार में दो पूर्व मंत्रियों राजा पीटर एवं एनोस एक्का समेत 40 कैदी तथा 14 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इसके बाद कारागार में सभी सामूहिक कार्य फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।

04:52 PM, 04-Aug-2020

पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम पीएमओ में उप सचिव नियुक्त 
पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें चार साल की अवधि के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। राम 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 
 

04:33 PM, 04-Aug-2020

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई थी
भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की। उसकी हत्या की गई थी। महाराष्ट्र सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र सरकार मामले पर ध्यान नहीं दे रही है। 
 

04:29 PM, 04-Aug-2020

राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है-नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'स्व. सुशांत सिंह राजपूत के पिता श्री केकेसिंह द्वारा पटना में स्व. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है।'
 

04:10 PM, 04-Aug-2020

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रेस कॉन्फ्रेंसः-

  • अब तक दो करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए
  • पिछले 24 घंटे में 6.6 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई
  • देश में रिकवर हुए लोगों की संख्या सक्रिय मामलों से दोगुनी है
  • पहले लॉकडाउन के बाद से कोरोना से मृत्यु के मामले सबसे कम हैं
  • 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति 10 लाख लोगों में टेस्ट दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है
  • कई राज्यों ने अपनी टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाया है
  • देश में फिलहाल कोरोना मृत्यु दर 2.10 फीसदी
  • अभी देश में कोरोना के 5,86,298  मामले सक्रिय हैं।
  • 50 फीसदी मृत्यु 60 और इससे अधिक उम्र के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई है। 
  • 37 फीसदी मृत्यु 45-60 साल के मरीजों की हुई है
  • 28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश रोजाना प्रति 10 लाख आबादी पर 140 से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच कर रहे हैं

04:08 PM, 04-Aug-2020

कोलकाता एयरपोर्ट से इस महीने इन सात तारीखों को एक भी फ्लाइट नहीं उड़ेंगी। संशोधित लॉकडाउन के मद्देनजर 5, 8, 20, 21, 27, 28 और 31 अगस्त को कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन निलंबित रहेगा
   
 

03:54 PM, 04-Aug-2020

बिहार की पुलिस मुंबई में आकर जानकारी ले सकती है, जांच नहीं कर सकती-संजय राउत
बिहार की पुलिस मुंबई में आकर जानकारी ले सकती है, जांच नहीं कर सकती। अगर आप समानांतर जांच करेंगे तो मुझे लगता है कि ये मुंबई पुलिस के साथ अन्याय होगा: संजय राउत, शिवसेना

03:51 PM, 04-Aug-2020

कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय इलाको, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक, दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में आठ अगस्त तक बारिश का अनुमान जताया। कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान और रेड अलर्ट जारी किया है।

03:47 PM, 04-Aug-2020

दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा, पंजाब में जहरीली शराब पीने से करीब 110 लोगों की मौत हुई है, जो काफी परेशान करती है। पीड़ितों के परिवारों में मेरी सहानुभूति है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि इस घटना के पीछे दोषियों को कड़ी सजा देने में राज्य सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

03:46 PM, 04-Aug-2020

अवैध शराब से होने वाली मौतें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण -कैप्टन अमरिंदर सिंह
अवैध शराब से होने वाली मौतें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पंजाब पुलिस और आबकारी विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाए। मैं सीएम होने के नाते आपको आश्वस्त करता हूं कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और दोषी को दंडित किया जाएगा :पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

03:40 PM, 04-Aug-2020

कर्नाटक में कोडागु में धारा 144
अयोध्या में भूमि पूजन के मद्देनजर कर्नाटक में कोडागु में पांच अगस्त को रात 12 बजे से उसी दिन दोपहर 12 बजे तक धारा 144 लागू कर दी गई है।  
 

रामदेव ने दिग्विजय के बयान पर दिया करारा जवाब

योग गुरु रामदेव ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि 'सभी कालों को बनाने वाले भगवान जब पवित्र हैं तो उनके द्वारा बनाए गए काल कैसे अशुभ या अपवित्र हो सकते हैं इसलिए मुहूर्त की जो चिंताएं और आलोचनाएं चल रही हैं। मुझे लगता है कि उनके दुर्दिन हैं, उनका दुर्भाग्य है।' गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भूमि पूजन के लिए मुहूर्त को लेकर कहा था कि शिलान्यास का मुहूर्त शुभ नहीं है।

अयोध्या पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, राम मंदिर भूमिपूजन समारोह में होंगे शामिल

राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में शामिल होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव अयोध्या पहुंच चुके हैं। योग गुरु रामदेव ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद कहा कि 'सैंकड़ों हजारों वर्षों से जिसकी प्रतीक्षा थी (राम मंदिर शिलान्यास) हमारा सौभाग्य है कि वो हमें आंखों के सामने देखने को मिल रहा है। उसमें सहभागी होने का सुअवसर हमें मिला है।'
 

राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल की तस्वीरें

राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल की तस्वीरें सामने आई हैं। शिलान्यास समारोह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को होगा। 
 

शिनसेना नेता संजय राउत ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

सुशांत सिंह मौत मामले की जांच नीतीश सरकार द्वारा सीबीआई को सौंपे जाने की सिफारिश पर शिवसेना नेता संजय राउत ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मुंबई पुलिस जो जांच कर रही है उसमें पहले दिन से बिहार से हस्तक्षेप हो रहा है। बिहार में बैठे कुछ असामाजिक तत्वों को लगता है कि इसकी राजनीति अगर करें तो बिहार के चुनाव में काम चल जाएगा।' राउत ने कहा कि 'अगर आपको(नीतीश कुमार) लगता है कि बिहार की राजनीति से ये मुद्दा जुड़ जाएगा तो आप संवेदनहीन हो गए हैं।'

भूमिपूजन से पहले कमलनाथ के घर हनुमान चालीसा का पाठ

राम मंदिर भूमिपूजन से पहले आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अपने भोपाल स्थित आवास पर हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया।
 

पुदुचेरी में 168 नए मामले सामने आए

पुदुचेरी में कोरोना वायरस के 168 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई है। पुदुचेरी में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,146 है। जिसमें 1,552 सक्रिय मामले, 2,537 ठीक हो चुके मामले और 57 मौतें शामिल हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवाएं निदेशालय, पुदुचेरी की ओर से यह जानकारी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 2831 हुई

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक 2831 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं। जिनमें 1126 सक्रिय मामले, 1665 बरामद मामले और 12 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 'दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,38,482 हो गई है। कल 937 लोग रिकवर हुए और सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 10,207 है। पहले सक्रिय मामलों के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर थी और अब 14वें स्थान पर पहुंच चुकी है।'

ओडिशा में 1384 नए मामले सामने आए

ओडिशा में 1384 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 37,681 हो गई है। जिसमें से 14,349 सक्रिय मामले हैं, 23,073 ठीक हो चुके हैं और 216 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

सुशांत मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने वाली याचिका पर सुनवाई टली

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में  एक जनहित याचिका दायर की गई थी। जिस पर आज सुनवाई होने वाली थी, लेकिन मुंबई में भारी बारिश के कारण सुनवाई टाल दी गई।
 

यूपीएससी 2019 का परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित।
 

सुशांत मौत मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी

जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बिहार सरकार आज ही सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वे आज ही सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे।
 

राजस्थान में 551 नए मामले सामने आए

राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक 551 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और आठ मौतें दर्ज हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 46,106 है, जिसमें 13,222 सक्रिय मामले और 727 मौतें शामिल हैं। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

सुशांत के पिता ने सीएम नीतीश से सीबीआई जांच का अनुरोध किया

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और उनसे सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध किया। 
 

सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 टीम 11 के सदस्यों के साथ कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक की।

तेलंगाना में 1286 नए मामले सामने आए

तेलंगाना में सोमवार रात आठ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 1286 नए मामले सामने आए,1066 मरीज ठीक हुए और 12 संक्रमित लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 68,946 हो गई है। जिसमें से 49,675 ठीक हो चुकेहैं, 18,708 सक्रिय हैं और अब तक 563 की मौत हो चुकी है।

लोजपा नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है। पासवान ने मामले की जांच के लिए मुंबई में बिहार पुलिस अधिकारी के साथ दुराचार पर पीएम और महाराष्ट्र के सीएम के साथ बात करने का भी अनुरोध किया।

भोपाल में आज फिर से खुले बाजार

कोरोना प्रसार को रोकने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगाए गए 10 दिनों के लॉकडाउन के बाद आज बाजार फिर से खुल गए हैं।
 

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 लाख 55 हजार के पार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18,55,746 हो गई है। जिनमें से 5,86,298 सक्रिय मामले हैं, 12,30,510 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 38,938 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पिछले 24 घंटे में 52050 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 52,050 नए मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई में आज हाई टाइड की संभावना

मुंबई में आज 12:47 बजे 4.45 मीटर ऊंचा ज्वार आने की संभावना है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अलर्ट जारी किया है।

देशभर में अब तक दो करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में तीन अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 2,08,64,750 है। जिसमें 6,61,182 नमूने शामिल हैं जिनका परीक्षण सोमवार को ही किया गया।

मुंबई में भारी बारिश से वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा

मुंबई में भारी बारिश से वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर मकर में पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया।
 

सुशांत सिंह मौत मामला: पटना आईजी ने बीएमसी को लिखा पत्र

पटना रेंज के आईजी संजय सिंह ने मुंबई के बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर पटना के एसपी विनय तिवारी को क्वरंटीन से मुक्त करने का अनुरोध किया है। संजय सिंह का कहना है कि एसपी को क्वारंटीन करने से सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में रुकावट आ रही है।

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया कोरोना पॉजिटिव पाए गए

कर्नाटक के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने खुद ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने ट्वीट किया "मैं कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया हूं और मुझे एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो मेरे संपर्क में आए थे, मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं और खुद को क्वरंटीन में रखें।"
 

देश में 24 घंटे में किए गए साढ़े छह लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 6,61,715 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। -स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
 

मुंबई: भारी बारिश से बस और ट्रेन सेवा बाधित

मुंबई शहर और उपनगरों के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 8 मार्गों पर बेस्ट बस सेवाएं डायवर्ट कर दी गई हैं। वहीं पश्चिमी लाइन पूरी तरह से बंद हो गई है और कुर्ला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच बंदरगाह लाइन बंद हो गई है। केंद्रीय लाइन पर ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं। -बृहन्मुंबई महानगरपालिका

मणिपुर में भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार मणिपुर में सुबह करीब 5 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मुंबई: लोगों को बीच पर नहीं जाने की सलाह

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने समुद्र में बन रही ज्वार-भाटा की स्थिति को देखते हुए बीच पर नहीं जाने की सलाह दी है।

मिजोरम में 13 नए मामले

मिजोरम में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। यहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या 495 हो गई है। इनमें से 266 ठीक हुए हैं और 229 सक्रिय मामले हैं। -सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मिजोरम

मध्यप्रदेश के इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 89 नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7,735 हो गई है। वहीं अब तक कुल 320 लोगों की मौत हुई है।

सुशांत को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने प्रदर्शन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। बता दें कि बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच सुशांत सुसाइड केस की जांच को लेकर जुबानी जंग  तेज हो गई है।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का चीन पर हमला

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया भर में रह रहे हांगकांग के लोगों पर अपने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू करना चाह रही है, जो कि मानव अधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता को कुचलने का एक निंदनीय प्रयास है। बीजिंग को अपने सत्तावादी शासन मॉडल के इस तरह से विस्तार करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

केरल में इस आधार पर होगा कंटेंमेंट जोन घोषित

केरल में संक्रमितों के प्राथमिक और द्वितीय संपर्क के ट्रेसिंग के आधार पर किसी भी लोकेशन को कंटेंमेंट जोन घोषित किया जाएगा। हालांकि इसके अंतर्गत किसी विस्तृत क्षेत्र या पूरे वार्ड को कंटेंमेंट जोन घोषित नहीं किया जाएगा।

झारखंड में सोमवार को कोरोना के 618 नए मामले सामने आए

झारखंड में सोमवार को कोरोना के 618 नए मामले सामने आए और 3 मौतें भी हुईं। नए आंकड़े के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 13,500 हो गई है। जिनमें कुल 8,581 सक्रिय मामले और 125 मौतें हैं:-राज्य स्वास्थ्य विभाग

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज 7760 नए मामले, 300 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना के 2716 नए मामले सामने आए और 53 मौतें हुईं। नए आंकड़े के मुताबिक संक्रमितों की संख्या 78,232 हो गई जिनमें 54,818 डिस्चार्ज और 1,731 मौतें शामिल हैं:- राज्य स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें