छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुरुवार को महासमुंद में एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और आठ तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 80 किलोग्राम भांग जब्त की गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ताः
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पटना के पाटलिपुत्रा अशोक होटल का निरीक्षण किया। इस होटल को 75-बेड वाले कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया गया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोधी एस्टेट में केंद्र सरकार द्वारा आवंटित आवास खाली किया।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि '29 जुलाई तक राज्य में बाढ़ से 107 मौतें हुईं हैं और 56,71,031 लोग प्रभावित हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक जयपुर के होटल फेयर मॉन्ट में चल रही है।
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश और केरल की दो खाली राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तिथि तय कर दी है। दोनों सीटों के लिए 24 अगस्त, सोमवार को चुनाव होंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए बैठक की जिसमें वर्तमान राजनीतिक हालात और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने पहले एक आईईडी विस्फोट किया और फिर असम राइफल्स के दल पर गोलीबारी की। इंफाल से 100 किमी दूर उस क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य बल भेजा गया है।
शिमला में भाजपा विधायक सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया और राजेंद्र गर्ग ने हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना और राजनीतिक स्थिति को लेकर पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बकरीद पर भी कोरोना का असर दिख रहा है। स्थानीय विक्रेताओं का कहना है कि इस बार बकरीद पर बकरों के दाम गिर गए हैं।
ओडिशा में 29 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव के 1203 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 30,378 हो गई है। जिनमें से 11,235 सक्रिय मामले हैं और 18,938 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,83,792 हो गई है। जिनमें से 5,28,242 सक्रिय मामले हैं, 10,20,582 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 34,968 लोगों की मौत हो चुकी है।
केरल सरकार ने संगीतकार बालभास्कर की मौत के मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है। बालाभास्कर और उनकी दो साल की बेटी की 25 सितंबर, 2018 को एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
कोरोना के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर ब्राजील ने हवाई मार्ग से आने वाले विदेशियों पर चार महीने के लिए पाबंदी लगा दी है।
राजस्थान: जयपुर में होटल फेयर मॉन्ट में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बताया गया कि देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 10 लाख को पार कर गया है।
ब्राजील में कोविड 19 के कारण हुई मौतों की संख्या 90 हजार तक पहुंच गई है। यह जानकारी ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।