पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री पी. जगन्नाथ गुरुवार को मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उदघाटन करेंगे।
महाराष्ट्र लॉकडाउन- आउटडोर गेम्स जैसे- गोल्फ, आउटडोर फायरिंग रेंज, जिमनास्टिक, टेनिस, बैडमिंटन और मलखंब को अनुमति दी जाएगी लेकिन 5 अगस्त से सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन नियमों का पालन करना होगा। स्वीमिंग पूल को अभी इजाजत नहीं मिलेगी।
महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया। इस चरण में 'मिशन बिगिन अगेन' (Mission begin again) के तहत कुछ नियमों में छूट दी जाएगी ।
प. बंगाल में आज कोरोना वायरस से 2294 मामले सामने आए, 2094 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जबकि 41 लोगों की मौत हुई। राज्य में मरीजों का कुल आंकड़ा 65258 पहुंचा। 44116 लोगों को छुट्टी मिली, कुल 19652 सक्रिय मरीज, अबतक 1490 की मौत।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में ताजा विशेष अवकाश याचिका दायर की। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों के खिलाफ स्पीकर को कार्रवाई नहीं करने के निर्देश को लेकर याचिका दायर की गई है।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट का उपयोग उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि, इंटरनेट की गति केवल 2G तक ही सीमित रहेगी और पोस्ट-पेड सिम कार्ड धारकों को इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी: जम्मू और कश्मीर सरकार
राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि हमने फिर से राज्यपाल कलराज मिश्र को एक प्रस्ताव भेजकर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। हमें उम्मीद है कि राज्यपाल इस बार प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे और जल्द सत्र शुरू करने की तारीख की घोषणा करेंगे।
अनलॉक-3: सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों की अनुमति नहीं। इसके अलावा, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त, 2020 तक बंद रहेंगे।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजभवन में आज राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को देश में कोरोना की स्थिति और इससे निपटने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने सात सितंबर से राज्य विधानसभा के मानसून सत्र को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
राजस्थान हाईकोर्ट गुरुवार दोपहर दो बजे कांग्रेस में बसपा के छह विधायकों के शामिल होने के खिलाफ भाजपा नेता मदन दिलावर की याचिका पर सुनवाई जारी रखेगी।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार को तीन तीन पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के लिए कहा है।
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना में दर्ज केस की जांच मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। सुशांत के पिता द्वारा बिहार में रिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंच गई है। रिकवरी दर 64.51 फीसदी हो गई है। मृत्यु दर में भी गिरावट आई है। अब यह 2.25 प्रतिशत हो गई है।
कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन विस्तार पर आज शाम बैठक होगी। फिलहाल 31 जुलाई तक प्रदेश में लॉकडाउन लागू है।
भारतीय राफेल ने पश्चिमी अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता से संपर्क किया।
मानव संसाधन और विकास मंत्रालय (MHRD) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। इसकी घोषणा आज की जाएगी।
हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला बैच आज दोपहर दो बजे आने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,334 हो गई है। जिसमें से 1,043 सक्रिय मामले हैं, 1,262 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
केरल के कोट्टयम में आज भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कोट्टयम जिले के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
नोएडा स्टेडियम को बुधवार को समय में कटौती के साथ खिलाड़ियों और आम जनता के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक कोविड-19 केंद्र में मंगलवार रात कथित तौर पर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है, जांच की जा रही है।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी।
हम एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि बुनियादी ढांचे में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति है। हम बीमा कोष, पेंशन कोष और विश्व बैंक, एडीबी, ब्रिक्स बैंक के साथ काम कर रहे हैं ... हम इस दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। -नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री
प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के कुल 6,169 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 222 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि कोरोना की वजह से चार मरीजों की मौत हो गई। -बिप्लब कुमार देब, मुख्यमंत्री, त्रिपुरा