फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 7717 नए मामले, 282 लोगों की मौत

Wed, 29 Jul 2020 12:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 7717 नए मामले सामने आए और 282 लोगों की मौत हो गई।
  • कर्नाटक में आज कोरोना के 5536 नए मामले दर्ज किए गए और 102 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,07,001 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज कोरोना के 6972 नए मामले सामने आए और 88 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,27,688 हो गई है।
  • राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1056 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 1,32,275 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक, फिलहाल मृत्यु दर 2.25 फीसदी
  • देश में पिछले 24 घंटे में 47,704 नए मामले सामने आए हैं और 654 लोगों की मौत हुई है।
  • देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,83,157 हो गई है। अब तक 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 28-Jul-2020

कोविड19 के कारण पश्चिम रेलवे को 1905 करोड़ रुपये का नुकसान
कोविड19 के कारण पश्चिमी रेलवे डिवीजन के कुल नुकसान 1,905 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें उपनगरीय खंड में 282.50 करोड़ रुपये और गैर-उपनगरीय खंड में लगभग 1622.50 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है। -पश्चिम रेलवे

झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 686 नए मामले

झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 686 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। वहीं, 179 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 9,563 है, इनमें 5,485 मामले सक्रिय हैं और 94 लोगों की मौत हो चुकी है। 

असम में पिछले 24 घंटे में 1371 नए मामले
असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1371 नए मामले सामने आए। कुल मामलों की संख्या 34,947 हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना के कारण 88 लोगों की मौत हुई है। 

10:33 PM, 28-Jul-2020

नेपाल में कोरोना मामले 311 नए मामले
नेपाल में मंगलवार को कोविड-19 के 311 नए मामले सामने आए। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,063 हो गई है। 

ओडिशा के सीएम ने दूसरे प्लाज्मा बैंक का किया उद्घाटन 
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को एक सरकारी अस्पताल में राज्य के दूसरे प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया। दान दाताओं के लिए वेब पोर्टल का उद्घाटन करते हुए सीएम ने कहा कि प्लाज्मा दान राज्य में जन आंदोलन बनना चाहिए। दूसरा प्लाज्मा बैंक कैपिटल अस्पताल में स्थापित किया गया है। इससे करीब दो हफ्ते पहले कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया था।

अमेरिका में कोरोना टीके का अंतिम चरण का परीक्षण शुरू
अमेरिका में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ और मॉडर्ना इंक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके का अंतिम चरण का परीक्षण शुरू हो गया है, जिसमें लगभग 30 हजार अमेरिकी भाग ले रहे हैं। अंतिम चरण का परीक्षण अमेरिका में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को शुरू हुआ।

10:15 PM, 28-Jul-2020

छ्त्तीसगढ़ में आज कोरोना के 277 नए मामले
छ्त्तीसगढ़ में आज कोरोना के 277 नए मामले सामने आए हैं और एक शख्स की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 8257 हो गई है और अब तक 46 लोगों की मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने दो और नौ अगस्त के पूर्ण लॉकडाउन के फैसले को वापस लिया।

विज्ञापन
10:07 PM, 28-Jul-2020

राज्य के 12 जिले बाढ़ प्रभावित
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार में बाढ़ से 29,62,653 लोग प्रभावित हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य के 12 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। 

09:53 PM, 28-Jul-2020

सीएम अरविंद केजरीवाल कल करेंगे बैठक
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल कोरोना अस्पतालों के साथ अटैच किए गए होटलों के मुद्दे पर बैठक करेंगे। 

फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पर्यवेक्षक मिशन की मांग की
चीन में उइगर समुदाय के साथ ज्यादती की पड़ताल के लिए फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पर्यवेक्षक मिशन की मांग की।

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने आज  दोपहर के बाद कुपवाड़ा के गुगलधार और मच्छअल सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। सेना ने करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
09:45 PM, 28-Jul-2020

असम विधानसभा के उपाध्यक्ष कोरोना से संक्रमित
असम विधानसभा के उपाध्यक्ष अमीनुल हक लश्कर के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही वह राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के छठे विधायक हैं, जो कोविड-19 की चपेट में आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लश्कर का वाहन चालक भी कोरोना वायरस से संक्रमित है।

09:34 PM, 28-Jul-2020

राजस्थान में संक्रमण के 1072 नए मामले
राजस्थान में रात 8:30 बजे तक संक्रमण के 1072 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 38,636 हो गई है। इनमें 10675 मामले सक्रिय हैं, 27317 लोग ठीक हो चुके हैं और 644 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2134 नए मामले
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2134 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 62,964 हो गई है। राज्य में 19493 मामले सक्रिय हैं और 42022 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण 1449 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:26 PM, 28-Jul-2020

चिराग पासवान ने की महाराष्ट्र सीएम से बात
सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, 'मैंने कल महाराष्ट्र सीएम से स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपुत के जांच के विषय पर बात की। मुख्यमंत्री जी ने बताया की जांच में जितने भी नामों की चर्चा हो रही है, मुंबई पुलिस सबको बुला कर पूछताछ कर रही है। दोषी पाए जाने पर किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। मैंने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जी को सीबीआई जांच करवाने के आदेश देने को कहा, जिस पर उन्होंने विश्वास दिलाया की मुंबई पुलिस गम्भीरता से काम कर रही है और जब कभी भी यह महसूस होगा की सीबीआई जांच की जरूरत है वह खुद ही जांच के आदेश दे देंगे।'
 

09:20 PM, 28-Jul-2020

मुंबई में आज केवल 717 नए मामले
मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के केवल 717 नए मामले दर्ज किए गए। हीं, आज 2,467 लोग ठीक भी हुए। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,10,846 है। इनमें 20,251 मामले सक्रिय हैं, 84,411 ठीक हो चुके हैं और 6184 लोगों की मौत हो चुकी है।  

हरियाणा में आज कोरोना के 749 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 749 नए मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले 32,876 हो गए हैं और अब तक 406 लोगों की मौत हुई है।

गोवा में आज 168 नए मामले
गोवा में आज कोरोना संक्रमण के 168 नए मामले मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5,287 हो गई है। राज्य में सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 1,656 और 3,595 है। 

08:38 PM, 28-Jul-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1108 नए मामले, 24 लोगों की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1108 नए मामले सामने आए और 24 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 57,982 हो गई है, जिनमें 13,198 मामले सक्रिय हैं, 42412 लोग ठीक हो चुके हैं और 2372 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

08:14 PM, 28-Jul-2020

महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 7717 नए मामले, 282 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 7717 नए मामले सामने आए और 282 लोगों की मौत हो गई। वहीं, राज्य में आज 10,333 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 3,91,440 हो गई है। इनमें 2,32,277 लोग ठीक हो चुके हैं और राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,44,694 है। यहां रिकवरी रेट 59.34 फीसदी है।  

मणिपुर में आज कोरोना के 31 नए मामले
मणिपुर में आज कोरोना के 31 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में मामलों की कुल संख्या 2,317 हो गई है। सक्रिय और ठीक मामलों की संख्या क्रमशः 702 और 1,615 है।

मध्यप्रदेश में आज 628 नए मामले, 10 की मौत
मध्यप्रदेश में आज 628 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 29,217 हो गई है, जिनमें 20,343 ठीक हो चुके हैं, 8044 मामले सक्रिय हैं और 830 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 
 

07:55 PM, 28-Jul-2020

बिहार में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात
बिहार में बाढ़ से हाहाकार है। राज्य में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ ने अब तक 6,800 से अधिक व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इसके अलावा टीमें जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत सामग्री के वितरण में राज्य सरकार की सहायता कर रही हैं।  

07:48 PM, 28-Jul-2020

पंजाब में कोरोना संक्रमण के 612 नए मामले
पंजाब में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 612 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 14,378 हो गई है, जिनमें 9,752 लोग ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 336 है।

उत्तराखंड में आज कोरोना के 259 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 259 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6587 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2759 है और 3720 लोग ठीक हो चुके हैं।

तालिबान के साथ शांति वार्ता एक हफ्ते के अंदर शुरू की जा सकती है
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि तालिबान के साथ शांति वार्ता कैदियों की अदला-बदली पूरी होने के बाद एक हफ्ते के अंदर शुरू की जा सकती है।  

07:42 PM, 28-Jul-2020

मुंबई के धारावी में आज तीन नए मामले
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के तीन नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,543 हो गई है। अब तक कुल 2,204 मरीज ठीक हुए हैं।

सिंगापुर में कोरोना के 359 नए मामले
सिंगापुर में मंगलवार को कोरोना के 359 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बैाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 51,197 हो गई है। बता दें कि नए संक्रमितों में एक साल का भारतीय बच्चा भी शामिल है। 

07:14 PM, 28-Jul-2020

एनआईए ने हनी बाबू को किया गिरफ्तार
एनआईए ने मंगलवार को भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी हनी बाबू मुसालियरवीट्टिल थारियाल को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई में उसे कल एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

पीएम मोदी, जगन्नाथ मॉरीशस के सुप्रीम कोर्ट के नए भवन का संयुक्त रूप से करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री पी के जगन्नाथ बृहस्पतिवार को मॉरीशस के सुप्रीम कोर्ट के नए भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे जिसका निर्माण भारत के सहयोग से हुआ है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के अनुसार, '30 जुलाई 2020 को यह कार्यक्रम मॉरीशस की न्यायपालिता के वरिष्ठ सदस्यों तथा दोनों देशों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा।'

07:07 PM, 28-Jul-2020

कर्नाटक में आज कोरोना के 5536 नए मामले, 102 लोगों की मौत
कर्नाटक में आज कोरोना के 5536 नए मामले दर्ज किए गए और 102 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,07,001 हो गई है। इनमें 64,434 मामले सक्रिय हैं और 2055 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 489 मामले
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना संक्रमण के 489 मामले दर्ज किए गए, जिसमें जम्मू से 134 और कश्मीर से 355 मामले शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल मामलों की संख्या 18,879 हो गई है, जिनमें 7661 सक्रिय मामले, 10,885 ठीक हो चुके हैं और 333 लोगों की मौत हो चुकी है।  

चंडीगढ़ में आज कोरोना के 24 नए मामले
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 24 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 934 हो गई है। 

06:47 PM, 28-Jul-2020

इंदौर में 50 प्रतिशत नए संक्रमितों में सूंघने और स्वाद की क्षमता में आई कमी 
देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी के सबसे व्यस्त अस्पताल में इन दिनों करीब 50 प्रतिशत नए संक्रमित सूंघने और स्वाद की क्षमता कम होने की शिकायत कर रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पटनाः सुशांत सिंह राजपूत के पिता की शिकायत पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में चार सदस्यीय टीम मुंबई भेजी गई है। टीम, मुंबई पुलिस से केस डायरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज एकत्र करेगी: संजय सिंह, महानिरीक्षक, पटना सेंट्रल जोन

06:41 PM, 28-Jul-2020

तमिलनाडु में आज 6972 नए मामले, 88 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 6972 नए मामले सामने आए और 88 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,27,688 हो गई है। इनमें 57,073 मामले सक्रिय हैं, 1,66,956 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 3659 लोगों की मौत हो चुकी है। 

06:33 PM, 28-Jul-2020

केरल में आज 1167 मामले, चार की मौत
केरल में आज 1167 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 20, 896 हो गई है। फिलहाल, सक्रिय मामलों की संख्या 1091 है। वहीं, आज 679 लोग ठीक हुए हैं। 

मास्क नहीं पहनने वालों अब लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
गुजरात में मास्क नहीं पहनने वालों के लिए जुर्माना 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। राज्य भर में यह एक अगस्त से प्रभावी होगा: गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय 

06:17 PM, 28-Jul-2020

राजधानी दिल्ली में आज संक्रमण के 1056 नए मामले, 28 की मौत
राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1056 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 1135 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 1,32,275 है, जिनमें 10,887 मामले सक्रिय हैं और 1,17,507 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3881 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

05:55 PM, 28-Jul-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से जुड़े लोगों से बात करेंगे। इस बात की जानकारी मंगलवार को पीएमओ ने दी।
   

05:51 PM, 28-Jul-2020

राफेल के भारत पहुंचने से पहले अंबाला प्रशासन हाई अलर्ट पर, लगाई गई धारा 144
राफेल के भारत पहुंचने से पहले अंबाला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। एयरफोर्स बेस से सटे चार गांवों में धारा 144 लगाई गई है। इस बात की जानकारी अंबाला के डीएसपी ट्रैफिक, मुनीश सहगल ने दी।
बता दें कि सोमवार को फ्रांस से रवाना हुई पांच राफेल विमानों की पहली खेप कल अंबाला पहुंचने वाली है।

05:34 PM, 28-Jul-2020

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनके परिवार के पांच सदस्यों का टेस्ट दूसरी बार निगेटिव आया है। इन सभी का पहला टेस्ट भी निगेटिव आया था।

05:23 PM, 28-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में इस-इस तारीख को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, राज्य में दो, पांच, आठ, नौ, 16, 17, 23, 24, और 31 अगस्त को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। 
 

पूर्व प्रोफेसर जीएन साईं बाबा की जमानत का याचिका खारिज 
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईं बाबा की मेडिकल आधार पर जमानत का याचिका खारिज की। बता दें कि जीएन साईंबाबा नक्सलियों से संबंध के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

बीएस येदियुरप्पा कल लाइफसाइंस पार्क के कार्य का करेंगे शुभारंभ
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा कल बंगलूरू में लाइफसाइंस पार्क के कार्य का शुभारंभ करेंगेः उपमुख्यमंत्री सीएम डॉ. सीएन अश्वत नारायण

05:16 PM, 28-Jul-2020

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के नतीजे कल जारी होंगे
महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के नतीजे कल यानी 29 जुलाई को जारी होंगे। दोपहर 1 बजे के बाद छात्र ऑनलाइन  रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
 

इन राज्यों में 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यें असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघायल में 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी।

एलएलजेपी में कल कोरोना से कोई मौत नहीं हुई- सीएम केजरीवाल
दिल्ली के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल एलएलजेपी में कल कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद सीएम केजरीवाल ने दी ।

लोगों ने रोड पर लगाए अस्थायी शेल्टर
बिहारः मुजफ्फरपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों ने रोड पर अस्थायी शेल्टर लगाए।
 

बच्चे की तस्करी मामले में छह लोग गिरफ्तार
आंध्र प्रदेशः बच्चे की तस्करी मामले में विशाखपतनम पुलिस ने दो डॉक्टरों, दो आशा कार्यकर्ताओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।

05:02 PM, 28-Jul-2020

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को सजा

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को अदालत ने एमडीबी घोटाला मामले में 12 साल तक की सजा सुनाई।

 

04:47 PM, 28-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में हर हफ्ते दो दिनों के लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ाया गया 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा, पश्चिम बंगाल में बकरीद के अवसर पर कोई लॉकडाउन नहीं रहेगा। इसके अलावा ममता ने कहा, हर हफ्ते 2 दिनों के लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
 

चंबल एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर चंबल प्रोग्रेसवे करने का फैसला- नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग की। उन्होंने बताया कि उन्हें आज बुखार नहीं है और कफ से थोड़ी राहत है। बैठक में चंबल एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर चंबल प्रोग्रेसवे करने का फैसला किया गया। 

04:42 PM, 28-Jul-2020

मध्य प्रदेश, कोंकण समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, कोंकण समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में इस सप्ताह भारी बारिश की चेतावनी दी। साथ ही विभाग ने कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए।
 

केटी रमीस को सात दिनों की एनआईए की कस्टडी में
केरल सोना तस्करी मामलाः स्पेशल एनआई कोर्ट ने आरोपी केटी रमीस को सात दिनों की एनआईए की कस्टडी में भेजा।
 

04:16 PM, 28-Jul-2020

कोलकाताः एसएसकेएम अस्पताल में नर्स की कोरोना से मौत
कोलकाता के एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल में नर्स की कोरोना से मौत हो गई। इस बात की जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दी।
 

04:12 PM, 28-Jul-2020

भारत आने के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों को हवा में ही रिफ्यूल किया गया
फ्रांस से भारत आने के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों को हवा में ही रिफ्यूल किया गया। भारतीय वायुसेना ने फ्रांसीसी एयरफोर्स का सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।
 

04:09 PM, 28-Jul-2020

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 3490 नए पॉजिटिव मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 3490 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में मामलों की कुल संख्या अब 27934 हो गई है। 44520 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1497 लोगों की मृत्यु हुई है।

03:58 PM, 28-Jul-2020

मुंबई में आज केवल 700 मामले सामने आए और वह भी एक दिन में सबसे ज्यादा 8776 टेस्ट के बाद: महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे
 

03:43 PM, 28-Jul-2020

राजस्थान सरकार ने राज्यपाल को 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव भेजा
सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान सरकार ने राज्यपाल कलराज मिश्र को 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव भेजा। इस प्रस्ताव में सत्र को बुलाने के लिए मिलने वाली तीन शर्तों पर सरकार का जवाब भी शामिल है। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्यपाल की तरफ से मांगे गए स्पष्टीकरण पर चर्चा की गई, जिसके बाद प्रस्ताव राज्यपाल को भेज दिया गया है।
 

03:40 PM, 28-Jul-2020

धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता से तीन घंटे तक हुई पूछताछ
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता से अंबोली पुलिस स्टेशन में तीन घंटे तक पूछताछ हुई। 

03:34 PM, 28-Jul-2020

देशभर में पिछले 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक

भारत में फिलहाल मृत्यु दर 2.25 फीसदी है। आज कोरोना से रिकवरी रेट 64 फीसदी से अधिक है। पिछले 24 घंटे में 35,176 मरीज ठीक हुए हैं। देशभर में अब तक 9,52,743 लोग ठीक हो चुके हैं। 

02:51 PM, 28-Jul-2020

दिल्ली की जेलों में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 221

दिल्ली की जेलों में कोरोना पॉजिटिव के कुल मामले 221 हैं। जिसमें से 60 संक्रमित कैदियों में से 55 ठीक हो गए हैं, दो सक्रिय मामले हैं और दो की मौत हो गई है जबकि एक कैदी को रिहा किया गया है और वह होम क्वारंटीन में है। वहीं, जेल कर्मचारी के 161 सदस्यों में से 122 ठीक हो गए हैं और 39 सक्रिय मामले हैं। यह जानकारी एक जेल अधिकारी ने दी है।

02:40 PM, 28-Jul-2020

त्रिपुरा में डोर-टू-डोर कोरोना सर्वे

त्रिपुरा सरकार ने राज्य में तीन दिन के लॉकडाउन के दौरान डोर-टू-डोर कोरोना सर्वे शुरू किया। स्थानीय पंचायत सदस्यों के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सर्वेक्षण कर रहे हैं।

 

01:48 PM, 28-Jul-2020

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने प्लाज्मा बैंक का किया उद्घाटन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में गंभीर रूप से बीमार कोरोना रोगियों के लिए प्लाज्मा दान केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 'मैं उन सभी मरीजों से प्लाज्मा दान करने के लिए अनुरोध करता हूं, जो कोरोना से ठीक हुए हैं। प्लाज्मा दान करना काफी साहसिक और सामाजिक सद्भाव का उदाहरण है।'

 

01:17 PM, 28-Jul-2020

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2282 हुई

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,282 हो गई है। यहां 1,029 सक्रिय मामले, 1,224 ठीक हो चुके मामले और 12 मौतें हुई हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

12:43 PM, 28-Jul-2020

नागालैंड में 75 नए मामले सामने आए

नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फू ने बताया कि 'राज्य में 450 कोरोना परीक्षण किए गए जिसमें 75 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मामलों में से कोहिमा में 51, फेक में 10, वोखा में सात, मोन और दीमापुर में तीन-तीन और तुएनसांग में एक मामले सामने आए हैं।

12:39 PM, 28-Jul-2020

पुदुचेरी में 141 नए मामले सामने आए

पुदुचेरी में 141 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 3,011 हो गई है। जिसमें से 1,782 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं और अब तक 47 लोगों की मौत हो गई है।

12:36 PM, 28-Jul-2020

जेपी नड्डा कल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। 
 

12:27 PM, 28-Jul-2020

भगवान बिरसा मुंडा की धरती से सच्चाई के लिए लड़ने के लिए हम सभी प्रेरित हुए- नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि 'भगवान बिरसा मुंडा की धरती, जहां से सच्चाई के लिए लड़ने के लिए हम सभी प्रेरित हुए हैं। जहां सही बात की लड़ाई लड़ने के लिए हम सभी को प्रेरणा मिली है, ऐसी भूमि पर कार्यालय का निर्माण होना, हम सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात है। प्रधानमंत्री जी का संगठन की तरफ रुझान ये है कि उन्होंने 2014 में कहा था दिल्ली में हमारा भव्य कार्यालय होना चाहिए और हर जिले में हमारा अच्छा कार्यालय होना चाहिए। अमित शाह के नेतृत्व में लगभग 500 से ज्यादा कार्यालय बनकर तैयार हुए। अभी 400 कार्यालयों पर काम चल रहा है।'

12:19 PM, 28-Jul-2020

जेपी नड्डा ने झारखंड के आठ नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झारखंड के आठ नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 'हमने झारखंड में भाजपा के आठ जिला कार्यालयों का श्रीगणेश किया है, इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।'

11:47 AM, 28-Jul-2020

शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मंत्रिमंडल की बैठक की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मंत्रिमंडल के साथ बैठक की। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से मुख्यमंत्री चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं।
 

11:44 AM, 28-Jul-2020

गाजियाबाद में एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती के मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 'आठ लाख के गहने और एक लाख रुपये नकद लूटे गए हैं। आस-पास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 5-6 हथियारबंद लोग थे। परिवार के लोगों ने दूर के रिश्तेदार पर संदेह जताया है।'

11:28 AM, 28-Jul-2020

राजस्थान मामला: भाजपा नेता ने हाईकोर्ट में दायर की दूसरी याचिका

भाजपा नेता मदन दिलावर ने कांग्रेस पार्टी के साथ राज्य में छह बसपा विधायकों के विलय के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में दूसरी याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने सोमवार को इस मामले को लेकर उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

11:23 AM, 28-Jul-2020

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 138 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, तीन की मौत

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 138 और पुलिसकर्मियों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और तीन की मौत हो गई है। जिसके बाद कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 97 हो गई हैं और कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 8,722 हो गई हैं। जिसमें से 1,955 सक्रिय मामले हैं और 6,670 पुलिसकर्मी अब तक संक्रमण मुक्त हुए हैं।

11:22 AM, 28-Jul-2020

सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 'COVID19 प्रबंधन टीम-11' के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
 

11:13 AM, 28-Jul-2020

मिजोरम में 23 नए मामले सामने आए, 22 असम राइफल्स के जवान

मिजोरम में सोमवार को 358 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 23 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 22 नए पॉजिटिव असम राइफल्स के जवान हैं, जो जोखासांग में तैनात हैं, जबकि एक नागरिक है, जो हाल ही में नेपाल से लौटा है। सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम ने यह जानकारी दी है।

11:10 AM, 28-Jul-2020

राजस्थान: अशोक गहलोत के आवास पर मंत्रिमंडल की बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक चल रही है।

11:09 AM, 28-Jul-2020

ओडिशा में 1215 नए मामले सामने आए

ओडिशा में 1,215 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 28,107 हो गई है। जिसमें से 17,373 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 10,545 सक्रिय मामले हैं।

10:25 AM, 28-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में पांच लाख 28 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 27 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,73,34,885 है। जिनमें 5,28,082 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया है।

10:03 AM, 28-Jul-2020

दरभंगा में बाढ़ प्रभावितों पर चढ़ा पिकअप वैन, दो की मौत

बिहार के दरभंगा में केवटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे 527 बी पर शरण लेने वाले बाढ़ प्रभावित लोगों पर एक पिकअप-वैन चढ़ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

09:40 AM, 28-Jul-2020

देशभर में संक्रमितों की संख्या 14 लाख 83 हजार के पार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,83,157 हो गई है। जिनमें से 4,96,988 सक्रिय मामले हैं, 9,52,744 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:39 AM, 28-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में 47704 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 47,704 नए मामले सामने आए हैं और 654 लोगों की मौत हुई है।

09:20 AM, 28-Jul-2020

उत्तराखंड में भारी बारिश से गिरा पुल का हिस्सा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बंगापानी तहसील के अंतर्गत आने वाला गोसी नदी पर बना एक पुल का कुछ हिस्सा भारी बारिश के बाद आज सुबह ढह गया। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया है।
 

08:39 AM, 28-Jul-2020

पिछले दो दिनों से लगातार पांच लाख से ज्यादा कोरोना परीक्षण किए जा रहे

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 'पिछले दो दिनों से लगातार एक दिन में पांच लाख से अधिक कोरोना परीक्षण किए जा रहे हैं। 26 जुलाई को देश में कुल 5,15,000 नमूनों का परीक्षण किया और 27 जुलाई को कुल 5,28,000 नमूनों का परीक्षण किया गया।

08:14 AM, 28-Jul-2020

पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 596 और ब्राजील में 627 लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है और 44 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 596 और ब्राजील में 627 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक मंगलवार सुबह आठ बजे तक के हैं।

08:11 AM, 28-Jul-2020

दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.66 करोड़ के पार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख 56 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 66 लाख 44 हजार को पार कर गया है। जबकि एक करोड़ दो लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

08:05 AM, 28-Jul-2020

राम मंदिर के शिलान्यास के लिए बद्रीनाथ से मिट्टी और अलकनंदा नदी से जल भेजा गया

उत्तराखंड के बद्रीनाथ से मिट्टी और अलकनंदा नदी से जल राम मंदिर के शिलान्यास समारोह के लिए यूपी के अयोध्या भेजा जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मिट्टी और जल के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। भूमिपूजन समारोह पांच अगस्त को आयोजित होना है।
 

07:47 AM, 28-Jul-2020

मोरारी बापू ने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की

आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने व्यासपीठ से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को पांच करोड़ रुपये का दान देने की घोषणा की।

07:10 AM, 28-Jul-2020

मिजोरम: 23 नए मामले सामने आए

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोविड19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 384 हो गई है। इनमें से 193 मरीज ठीक हुए हैं और 191 सक्रिय मामले हैं। -सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिजोरम  सरकार

06:10 AM, 28-Jul-2020

आगरा: अगले 2 घंटे में बारिश की संभावना

अगले 2 घंटों के दौरान आगरा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश होगी। -भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)

05:59 AM, 28-Jul-2020

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए 29 सितंबर को होगी पहली डिबेट

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए पहली डिबेट 29 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। इसका आयोजन ओहियो के क्लीवलैंड में होगा। इससे संबंधित आयोग सीपीडी ने इसकी जानकारी दी। इस पहली डिबेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन के सामने होंगे।

05:48 AM, 28-Jul-2020

राजस्थान: धौलपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

धौलपुर के सैपऊ इलाके में एक 27 वर्षीय महिला के साथ बंदूक की नोंक पर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और एक जांच चल रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

04:46 AM, 28-Jul-2020

तेलंगाना: ठगी में टीवी चैनल का चेयरमैन गिरफ्तार

राज्य सरकार की डबल बेडरूम फ्लैट्स योजना के तहत मकान आवंटित करने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में साइबराबाद पुलिस ने एक टीवी चैनल के चेयरमैन गुथुला प्रशांत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 8 फर्जी फ्लैट आवंटन पत्र 8 लाख रुपये और अन्य चीजें जब्त की हैं।

03:33 AM, 28-Jul-2020

बिहार: सब्जी और फलों से किया शिवलिंग का श्रृंगार

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में 'शिवलिंग' को 'सावन' महीने के चौथे सोमवार को 51,000 सुपारी और 101 किलो सब्जियों और फलों से सजाया गया।
 


 

02:28 AM, 28-Jul-2020

चेन्नई के टी नगर में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यालय में तैनात एक विशेष पुलिस उप निरीक्षक (एसएसआई) जी सेकर ने सोमवार को अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

12:32 AM, 28-Jul-2020

कोल्हापुर में 6 कोरोना मरीजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 6 कोरोना मरीजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल ये सभी मरीज बिना मास्क पहने क्वारंटीन केंद्र में फुटबॉल खेल रहे थे और इनका खेलते हुए वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

12:09 AM, 28-Jul-2020

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 7717 नए मामले, 282 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को कोरोना के 3044 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हो गई। नए आंकड़े के मुताबिक शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 72782 हो गई और अब तक 1737 लोगों की मौत हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें