अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी यूएस मीडिया ने सोमंवार को दी।
केरल में कोरोना के 702 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 19,727 हो गई है। राज्य में 495 हॉटस्पॉट हैं : केरल सीएम पिनराई विजयन
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6051 नए मामले
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6051 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 1,02,349 हो गई है। इनमें 49,558 लोग ठीक हो चुके हैं और 1090 लोगों की मौत हो चुकी है।
झारखंड में अब तक 645 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
झारखंड में अब तक 645 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें 44 ठीक हो चुके हैं।
सूडान के दारफुर क्षेत्र में हुई हिंसा में 60 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। एएफपी समाचार एजेंसी ने संयुक्त राष्ट्र के हवाले से जानकारी दी है।
सिक्किम सरकार ने कोरोना संक्रमण से राज्य में पहली मौत के बाद लॉकडाउन को एक अगस्त तक बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव एससी गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि रविवार को एक 74 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के मामले 499 तक पहुंच गए हैं।
दुनियाभर में कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए वैज्ञानिकों का परीक्षण लगातार जारी है। इसी कड़ी में भारत और इस्राइल के वैज्ञानिक मिल कर चार ऐसे नए तरीकों की खोज करने जा रहे हैं जिनसे कोरोना की जांच करना मिनटों का काम होगा। अब इस प्रक्रिया को शुरू करने के उद्देश्य से इस्राइल के वैज्ञानिकों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के लिए रवाना हो चुका है।
महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को कोरोना के 2773 नए मामले सामने आए और कुल 37 मौतें हुईं। नए आंकड़े के मुताबिक शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,738 हो गई है, वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 1699 हो गई है।