कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव
थावरचंद गहलोत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उज्जैन के चिकित्सक डॉक्टर महावीर खांडेलवाल ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
दिल्ली में आज 4,289 आरटीपीसीआर/ सीबीएनएएटी/ ट्रूनेट ( RTPCR/CBNAAT/TrueNat) टेस्ट और 8,441 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। अब तक कुल 10,63,669 टेस्ट किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या में सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है। इस काम में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस की मदद ली जा रही है। फायर सर्विस के सब इंस्पेक्टर प्रदीप पांडे ने बताया कि "इस काम में फायर सर्विस की 10-15 गाडियां लगी हैं।"
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2,643 हो गए हैं। इसके अलावा 1,109 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1,505 लोग ठीक हो गए हैं और 12 की मौत हो चुकी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोनिया गांधी 30 जुलाई को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) ने कहा कि डिस्चार्ज के समय उनकी हालत स्थिर थी। वह नियमित परीक्षण और जांच के लिए भर्ती हुईं थीं।
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में शामिल होने पहुंचे दो भाई 151 नदियों से जल संग्रह करके लाए हैं। उन्होंने यह अभियान 1968 से ही शुरू कर दिया था। वह श्रीलंका के 16 स्थानों से मिट्टी भी लाए हैं। दोनों भाइयों में से एक राधे श्याम पांडे ने बताया कि इसमें तीन समुद्र और आठ बड़ी नदियों का भी जल है।
महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 9,566 है। जिनमें से 7,534 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,929 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों की संख्या 103 है।
भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने और मृत्यु का अनुपात 96.84: 3.16 फीसदी है। कोरोना मरीजों के बीच रिकवरी दर बढ़कर 65.44 फीसदी हो गई है।
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,50,723 हो गई है। जिनमें से 5,67,730 सक्रिय मामले हैं, 11,45,629 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है।
नासा का स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से पृथ्वी के लिए रवाना हो गया है। नासा ने कहा कि हम इस वापसी को लेकर बेहद रोमांचित हैं और स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू के सुरक्षित पहुंचने की कामना करते हैं।