फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ राज्य और 11 शहरों में करणी सेना का दिखा असर

Thu, 25 Jan 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
padmaavat
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आखिरकार देश के चुनिंदा सिनेमाघरों तक पहुंच गई है। करणी सेना के खौफ के चलते कई राज्यों ने इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को पूरे देश में रिलीज करने का रास्ता साफ कर दिया है। बावजूद इसके कई शहरों के दर्शक इस फिल्म को नहीं देख पा रहे हैं।

विज्ञापन


आइए जानते हैं कि देश के वे कौन से शहर हैं, जहां इस फिल्म का सबसे ज्यादा विरोध किया गया हैः

अहमदाबाद
शहर के तीन मॉल्स में बने मल्टीप्लेक्स और एक सिनेमाघर में हमला व तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद 48 लोगों को हिरासत में लिया गया।

लखनऊ
बुधवार को शहर में आयोजित प्रीमियर शो को आत्मदाह की कोशिश के बाद रद्द कर दिया गया। 

मुंबई
करणी सेना के 100 से ज्यादा समर्थकों को एहतियातन हिरासत में लिया गया।

जयपुर
जयपुर में आयोजित होने वाले लिटरेचर फेस्टिवल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसमें केंद्रीय सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी भी शामिल होंगे। करणी सेना इस फिल्म को पास करने की वजह से जोशी का विरोध कर रही है।

गुड़गांव
राज्य सड़क परिवहन की एक बस को आग लगा दी गई। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे को जाम करने की कोशिश हुई तथा एक स्कूल बस पर भी हमला किया गया।

मेरठ
एक स्‍‌थानीय मॉल में पत्‍थरबाजी की गई।

मथुरा
बुटेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन को रोका।

नासिक
गंगापुर बांध के पास एकत्रित हुए करणी सेना के 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक राजपूत नेता ने धमकी दी थी कि यदि फिल्म को रोका नहीं गया तो वो बांध में डूबकर आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्‍थान
चित्तौड़गढ़ किला के पास दो दिन से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। 

जम्मू
कुछ युवकों ने शहर के एक सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ करने के बाद उसे आग के हवाले करने की कोशिश की।

इंदौर
200 से ज्यादा लोगों ने नेशनल हाईवे 3 को ब्लॉक करने की कोशिश की। पूरी सड़क पर कांच की बोतले तोड़कर यातायात बाधिक करने का प्रयत्न किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें