फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: नीट परीक्षा केंद्र के सामने ब्राह्मण समुदाय का प्रदर्शन, छात्रों का जनेऊ उतरवाने का लगाया आरोप

Sun, 04 May 2025 07:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी (कर्नाटक)

सार

Karnataka: कर्नाटक के कलबुर्गी में नीट परीक्षा से पहले कुछ ब्राह्मण छात्रों से जनेऊ उतरवाए जाने पर ब्राह्मण समुदाय ने विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन किया। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिन पर सरकार ने कार्रवाई का आदेश दिया था। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर समुदाय के अपमान का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नीट परीक्षा केंद्र के सामने प्रदर्शन करते ब्राह्मण समुदाय के लोग - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक नीट परीक्षा केंद्र के सामने रविवार को ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि परीक्षा केंद्र में कुछ ब्राह्मण छात्रों से जनेऊ उतरवा दिया गया। ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

 

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना
यह घटना उस समय हुई, जब छात्र नीट की परीक्षा देने पहुंचे थे। इससे पहले 16 अप्रैल को इंजीनियरिंग और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए हुई सामान्य प्रवेश परीक्षा में भी कुछ ब्राह्मण छात्रों से ऐसा ही व्यवहार किया गया था।

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर', भगवान राम को 'पौराणिक पात्र' बताने पर राहुल गांधी पर भड़की भाजपा
विज्ञापन


सरकार ने दिया था कार्रवाई का आदेश
उस घटना के बाद राज्य सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की थी और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निर्देश भी दिए थे। लेकिन रविवार को फिर ऐसा ही हुआ। परीक्षा केंद्र में कुछ ब्राह्मण छात्रों से या तो जनेऊ उतरवाया गया या काट दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, बीदर में एक छात्र को भी गुरुवार सुबह गणित का पेपर लिखे बिना घर लौटना पड़ा,  क्योंकि साईं स्फूर्ति कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर स्क्रीनिंग कमेटी ने कथित तौर पर उससे परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले जनेऊ उतारने को कहा था।
विज्ञापन


नीट परीक्षा केंद्र के सामने ब्राह्मण समुदाय का प्रदर्शन
इससे आक्रोशित सैकड़ों छात्र आज नीट परीक्षा केंद्र के बाहर जमा हुए। उन्होंने नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह खुद के बनाए निर्देशों को लागू नहीं कर पा रही है और बार-बार ब्राह्मण समुदाय का अपमान हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें