अक्सर बच्चे ऑनलाइन वीडियो देखकर उसकी नकल करने की कोशिश करते हैं जो कभी-कभी उनके लिए घातक साबित होता है। ऐसा ही एक मामला केरल में सामने आया है जहां एक लड़के ने यूट्यूब वीडियो की कॉपी करने की कोशिश की और अपनी जान गंवा बैठा।
विज्ञापन
घटना तिरुवनंतपुरम के वेंगनूर की है जहां 12 वर्षीय लड़के ने एक यूट्यूब वीडियो की नकल करने की कोशिश की। बाल सीधे करने का वीडियो देखकर उसने मिट्टी का तेल अपने बालों में डाल लिया, जैसे ही उसने माचिस जलाई वह बुरी तरह जल गया और उसकी मौत हो गई।