फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंद ढूंढने के चक्कर में दिल्ली से मुरादाबाद पहुंचा गया बच्चा

Tue, 26 Jul 2016 05:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेल और खिलौनों का बच्चों की जिंदगी में कितना महत्व होता है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि आठ साल का एक बच्चा ट्रेन में खोई बॉल की तलाश करते हुए दिल्ली से मुरादाबाद पहुंच गया। ‘ऑपरेशन स्माइल’ की टीम को बच्चा रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में घूमता मिला। टीम ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली में रेलवे स्टेशन के पास अपने साथी के साथ बॉल खेल रहा था। तब ही उसकी बॉल ट्रेन में चली गई थी।
विज्ञापन


वह बॉल ढूंढ़ने ट्रेन में चढ़ा था। तब ही ट्रेन रवाना हो गई। एंटी ह्यमन ट्रैफिकिंग सेल ने बच्चे दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी है। जबकि बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। आठ साल का ये बच्चा सौरभ कुमार पुत्र सुनील कुमार दिल्ली के राज नगर गली नंबर तीन मकान नंबर 760 का रहने वाला है। सौरभ के पिता ठेकेदार हैं। जबकि घर में मां सरोज देवी और  भाई शुभम है। सौरभ ने बताया कि वह दिल्ली के टाइनी टॉस पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ा है।

रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे वह अपने साथी हरिओम के साथ घर के बाहर रेलवे स्टेशन के पास बॉल से खेल रहा था। इसी दौरान उसकी बॉल ट्रेन में चली गई थी। सौरभ बॉल की तलाश में ट्रेन में चढ़ गया था। वह बॉल तलाश करने लगा। तब ही ट्रेन रवाना हो गई। जब तक सौरभ को ट्रेन चलने का एहसास हुआ, तब तक ट्रेन की रफ्तार काफी तेज हो चुकी थी। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल पर तलाशा छात्र के स्कूल का नाम 

train - फोटो : pti
एसएसपी नितिन तिवारी ने लापता व गायब बच्चों की तलाश के लिए ‘ऑपरेशन स्माइल’ नाम से पुलिस की दो टीमें गठित की हैं। ये टीमें रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा व आस पड़ोस में बच्चों की तलाश में रहती है।  सोमवार को ‘ऑपरेशन स्माइल’ टू रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही थी। तब ही उन्हें सौरभ मिल गया। पूछताछ करने पर सौरभ ने पूरी कहानी बताई। तब टीम ने उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। 

एंटी ह्ममन ट्रैफिकिंग सेल की टीम बच्चे को अपने साथ लेकर पुलिस लाइन पहुंची। यहां बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि दिल्ली गली नंबर तीन में रहता है। इसके अलावा वह मोहल्ले, थाने और जिले का नाम नहीं बता पा रहा था। तब बच्चे ने अपने स्कूल का नाम टाइनी टॉट्स बताया। इसके बाद टीम ने गूगन पर स्कूल का नाम सर्च किया। टाइनी टॉट्स नाम के तमाम स्कूल मिले। एक-एक कर सभी स्कूलों के फोन नंबर पर कॉल कर जानकारी ली गई।

सौरभ रविवार सुबह ग्यारह बजे से गायब है। उसके पिता ने पालम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। मुरादाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर जानकारी ली तब पता चला कि पालम थाने में सौरभ की गुमशुदगी दर्ज है। पालम थाने के दरोगा ने एंटी ह्यमन ट्रैफिकिंग सेल पर कॉल कर बच्चे के बारे में पता किया। उसके परिजन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें