फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बस की टक्कर से गिरी डिपो की दीवार, चपेट में आए 11 साल के बच्चे की मौत, दूसरा घायल

Sat, 12 Nov 2022 10:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

हादसे में एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बच्चे अपने परिजनों से मिलने के लिए गुजरात के राजकोट से यहां पहुंचे थे। मृत बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल का इलाज चल रहा है। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
child died due bus accident - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले के जव्हार में बस की टक्कर से डिपो की दीवार गिरने से 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को रात 8.30 बजे हुई। बस डिपो में ड्राइवर एक बस को रिवर्स ले रहा था, तभी तेजी से पीछे आई बस चारदीवार से टकरा गई। इससे दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर वहां खड़े बच्चे पर जा गिरा। 
जव्हार पुलिस थाने के निरीक्षक सुधीर सांखे ने बताया कि हादसे में एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बच्चे अपने परिजनों से मिलने के लिए गुजरात के राजकोट से यहां पहुंचे थे। मृत बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल का इलाज चल रहा है। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें