फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra News: 'किस' वाली सेल्फी वायरल करने की धमकी देकर किया यौन शोषण, नाबालिग को भेजा गया बाल सुधार गृह

Sat, 10 Dec 2022 07:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

किस लेते हुए ली गई सेल्फी को वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के मामले में 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है। पढ़ें मुंबई पुलिस से जुड़ी खबरों के बारे में.... 
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पहले मामले में मुंबई के खार पुलिस ने किस लेते हुए ली गई सेल्फी को लेकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक 17 साल के नाबालिग को अपनी ही उम्र की लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में हिरासत में लिया। वहीं, दूसरे मामले में दक्षिण मुंबई में एक पार्टी में कथित तौर पर तलवार से जन्मदिन का केक काटने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को पुलिस ने इन दोनों मामलों के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


सेल्फी लेकर ब्लैकमेल करने के मामले में कार्रवाई
मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की और लड़का एक-दूसरे को जानते हैं। लड़के ने 10 अक्टूबर को बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में अपना जन्मदिन मनाने के दौरान लड़की को किस करते हुए एक सेल्फी ली थी। इसके बाद लड़के ने 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सेल्फी को वायरल करने की धमकी देकर 17 वर्षीय लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया। 

खार पुलिस के अधिकारी ने खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना का पता तब चला जब वह हाल ही में उसके कॉलेज पहुंच गया। इस दौरान जब लड़की ने उसके साथ बाहर जाने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट की घटना के बारे में उसकी एक दोस्त ने माता-पिता को मारपीट के बारे में बताया। बाद में जब पीड़ित लड़की से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसके परिजनों ने खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया। चूंकि यह घटना कार्टर रोड पर हुई थी, जो खार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है। ऐसे में यह मामला  मामला हमें स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन


बाल सुधार गृह में भेजा गया आरोपी
खार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि किशोर आरोपी को शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया था। उसके खिलाफ बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे डोंगरी बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

तलवार से बर्थडे केक काटने पर शख्स के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं दूसरी ओर, दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में एक पार्टी में कथित तौर पर तलवार से जन्मदिन का केक काटने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जन्मदिन के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। वीडियो में व्यक्ति को तलवार से कई केक काटते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें