फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पाकिस्तान और कांग्रेस दोनों मोदी को भारतीय राजनीति से हटाना चाहते हैं : भाजपा

न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने सोमवार को विपक्षी पार्टी की तुलना पाकिस्तानी नेताओं से की और आरोप लगाया कि दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय राजनीति से हटाना चाहते हैं । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संवित पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान तथा कुछ वर्तमान एवं पूर्व मंत्रियों के ट्वीट पढ़े और कहा कि ये सभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिये अभियान चला रहे हैं । 



पात्रा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी के लिए पाकिस्तान के अनेक मंत्री कैंपेन कर रहे हैं। पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी दोनों में ही एक प्रकार की बौखलाहट है और दोनों ही चाहते हैं कि किसी भी कीमत पर मोदी जी को हटाना है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस और पाकिस्तान के बात करने के लहजे में एक समानता देखने को मिलती है । पात्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी पीएम मोदी को हटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महागठबंधन कर रहे हैं? 


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया, सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाया गया और राहुल गांधी के इन बयानों का पाकिस्तान अपने पक्ष में इस्तेमाल करता है। उन्होंने अतीत में दिये गए मणिशंकर अय्यर, संदीप दीक्षित, सलमान खुर्शीद, गुलाम नबी आजाद जैसे कांग्रेस के नेताओं के बयानों और नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष को गले लगाने का जिक्र किया । rahul gandhi, sambit patra


पात्रा ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति महत्वपूर्ण है लेकिन देश की भी अपनी मर्यादा होती है । उन्होंने कहा कि जहां प्रधानमंत्री मोदी का एक मंत्र है ‘केवल काम और छुट्टी नहीं’, वहीं संप्रग सरकार ‘कोई काम नहीं, कोई सिरदर्द नहीं’ पर विश्वास करती थी । उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने राहुल गांधी को भारत का अगला प्रधानमंत्री बताते हुए ट्वीट किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल से डरे हुए हैं ।

(इनपुट-भाषा) 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next