फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: मंगोलिया देगा बीएसएफ को ट्रेनिंग, बदले में विदेशी मुल्क को किया जाएगा 'विशिष्ट कार्य बल' में दक्ष

Fri, 07 Feb 2025 06:57 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के मंगोलिया के साथ सदियों पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंध हैं। दोनों देश एक-दूसरे को 'आध्यात्मिक पड़ोसी' मानते हैं। आधुनिक समय में लोकतंत्र, स्वतंत्रता और बाजार अर्थव्यवस्था जैसे मूल्य दोनों देशों को करीब लाते हैं। 
विज्ञापन
भारत-मंगोलिया के बीच सहमति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और मंगोलिया, दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बल, एक दूसरे को विशेष ट्रेनिंग देंगे। पहाड़ी इलाकों में 'मंगोलिया', बीएसएफ को ट्रेनिंग देगा तो वहीं  सीमा सुरक्षा बल भी विदेशी मुल्क को 'विशिष्ट कार्य बल' में ट्रेंड बनाएगा। शुक्रवार को 'बीएसएफ' के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों -भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और मंगोलिया के सीमा रक्षक बल (जीएबीपी- जनरल अथॉरिटी फॉर बॉर्डर प्रोटेक्शन) के बीच 2 फरवरी से चल रही दसवीं महानिदेशक स्तरीय वार्ता संपन्न हो गई है। भारत के मंगोलिया के साथ सदियों पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंध हैं। दोनों देश एक-दूसरे को 'आध्यात्मिक पड़ोसी' मानते हैं। आधुनिक समय में लोकतंत्र, स्वतंत्रता और बाजार अर्थव्यवस्था जैसे मूल्य दोनों देशों को करीब लाते हैं। 

विज्ञापन





भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दलजीत सिंह चैधरी, महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल ने किया, जबकि मंगोलिया के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व मेजर जनरल लख़वासुरेन जीएबीपी प्रमुख एवमं बॉर्डर ट्रप्स के कमाण्डर ने किया। इस वार्ता के दौरान सीमा सुरक्षा बल और जीएबीपी मंगोलिया के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग के लिए कई बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ है। जीएबीपी मंगोलिया द्वारा सीमा सुरक्षा बल के मघ्यम वर्ग के अधिकारियों के लिए पहाड़ी इलाकों में प्रशिक्षण एवं संयुक्त अभ्यास आयोजित किया जाएगा।  सीमा सुरक्षा बल के विशिष्ट प्रशिक्षकों द्वारा जीएबीपी के कार्मिकों को 'विशिष्ट कार्य बल' के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दोंनो देशों के बलों के बीच आपसी हितों के क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग होगा। तकनीकी संसाधनों के पारस्परिक विनिमय के माध्यम से अपराधों की खोज और उनकी रोकथाम पर प्रभावी नियंत्रण करने में एक दूसरे का सहयोग करेंगे। सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान प्रदान की आवश्यकता पर सहमति एवं विशेष रूप से भूमि सीमा बंदरगाहों की सुरक्षा, आने वाली गाड़ियों के निरीक्षण और दोनों बलों की क्षमता निर्माण में सहायता एवं सीमा प्रबंधन में प्रौद्योगिकी के उपयोग में सहयोग के क्षेत्रों में विशेष पहल  की जाएगी। बीएसएफ के मुताबिक, यह वार्ता अत्यंत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं मैत्रीवत रवैये के साथ संपन्न हुई है। वार्ता के दौरान यह भी तय हुआ कि दोनों बलों के बीच की अगली महानिदेशक स्तरीय वार्ता सितंबर 2025 में मंगोलिया में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें