फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: तीन लोगों की हत्या वाले गांव में तनाव, BSF होगी तैनात; नौ जिलों में 60 कंपनियों की तैनाती की तैयारी

Mon, 21 Aug 2023 04:38 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

सूत्रों के मुताबिक, हथियारबंद लोगों तलाश में सुरक्षा बल आसपास की पहाड़ियों के जंगलों में तलाशी ले रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान लोगों के एक समूह ने हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के उखरूल जिले के थवाई कुकी गांव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक टीम को तैनात किए जाने की संभावना है। यहां शुक्रवार को हथियारबंद लोगों ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से गांव में तनाव है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, हथियारबंद लोगों तलाश में सुरक्षा बल आसपास की पहाड़ियों के जंगलों में तलाशी ले रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान लोगों के एक समूह ने हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया था। इस मामले पर चुराचांदपुर के डिप्टी कमिश्नर और एसपी से रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने संवेदनशील इलाकों में बीएसएफ तैनात करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की सहायता के लिए राज्य के नौ जिलों में बीएसएफ की लगभग 60 कंपनियां तैनात की जा सकती हैं। बीएसएफ एडीजी सोनाली मिश्रा ने हाल ही में राजभवन में राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की थी और उन्हें पूर्वोत्तर राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी थी।

चुराचांदपुर में आदिवासी की गोली मारकर हत्या
चुराचांदपुर जिले में रविवार को एक आदिवासी व्यक्ति की हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मणिपुर के चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन के तहत खुगा तम्पाक इलाके में हुई। सूत्रों के मुताबिक कई गोलियों के घाव वाले लालखानथांग (53) का शव सुबह करीब 7 बजे मणिपुर के चुराचांदपुर जिला मुख्यालय में खुगा तम्पाक तुइथानपी के पास बरामद किया गया। मणिपुर पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन आतंकी गिरफ्तार
पुलिस ने प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) के तीन आतंकी गिरफ्तार किए हैं। दुकानदार से वसूली करते गिरफ्तार आतंकियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल हैंडसेट और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। इनकी पहचान ओइनम मिल्सन, सलाम रंजीत हाओबिजाम हरिदास के रूप में हुई है।

हथियार,गोला-बारूद बरामद
असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस कमांडो ने इंफाल के चाओबोक लिलोंग में सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। संयुक्त टीम ने एक चीनी हथगोला, विस्फोटक सामग्री से भरा एक देश-निर्मित पाइप लॉन्चर, एक कार्बाइन, एक पिस्तौल, विभिन्न कैलिबर के गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें