फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल: रीजनल कमांडर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच आईजी स्तरीय बैठक आज से कोलकाता में

Sun, 13 Nov 2022 03:23 PM IST
कुमार सम्भव जैन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

बीजीबी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर जनरल ए बी एम नौरोज एहसान, बीएसपी, पीएससी, अतिरिक्त महानिदेशक, क्षेत्र कमांडर, उत्तर पश्चिम क्षेत्र, रंगपुर करेंगे। 
विज्ञापन
बीएसएफ की अहम बैठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल-रीजनल कमांडर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच 8वां महानिरीक्षक स्तरीय बैठक आज से कोलकाता में शुरू हो रही है। जानकारी के मुताबिक, बीजीबी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर जनरल ए बी एम नौरोज एहसान, बीएसपी, पीएससी, अतिरिक्त महानिदेशक, क्षेत्र कमांडर, उत्तर पश्चिम क्षेत्र, रंगपुर करेंगे। बीजीबी प्रतिनिधिमंडल में के एम आजाद, बीपीएम, (शेबा), पीपीएम (शेबा), पीएससी, अतिरिक्त महानिदेशक, क्षेत्र कमांडर, एसडब्ल्यू क्षेत्र, जशोर, समेत अन्य 9 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर, बीएसएफ के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस, आईजी, बीएसएफ, दक्षिण बंगाल, सीमांत करेंगे। बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल में अजय सिंह, आईजी, बीएसएफ, उत्तर बंगाल सीमांत, कमलजीत सिंह बनयाल, आईजी, बीएसएफ, गुवाहाटी सीमांत समेत अन्य 8 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

इस बैठक में प्रभावी सीमा प्रबंधन के लिए आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिसमें सीमा पार अपराध के खिलाफ संयुक्त प्रयास, लंबित विकासात्मक कार्यों के संबंध में सहमति, अवैध सीमा पार आवाजाही की जांच के उपाय शामिल हैं। दोनों पक्षों द्वारा समन्वित सीमा प्रबंधन योजना से संबंधित मामले पर भी चर्चा की जा रही है जिसमें दिन और रात के दौरान एक साथ समन्वित गश्त दल शामिल हैं, खुफिया जानकारी साझा करना, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करना और सभी स्तरों पर बैठकों की आवृत्ति बढ़ाना, जो दोनों सीमा सुरक्षा बलों और दोनों देशों के सीमावासियों के बीच विश्वास निर्माण को बढ़ाने में एक लंबा रास्ता तय करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें