फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के कच्छ से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Thu, 02 May 2019 12:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
विज्ञापन
सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
गुजरात के कच्छ जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को अवैध रूप से भारत में घुसने पर एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया। बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक जी एस मलिक ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी नागरिक ने जब बाड़ लांघकर भारत में घुसने की कोशिश की तब उसे पकड़ लिया गया। उसे खंभा नंबर 1123 के पास पकड़ा गया।’’ 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उसकी पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के निवासी मोहम्मद शान के रूप में हुई है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। भुज के संयुक्त पूछताछ केंद्र में विभिन्न एजेंसियों उससे पूछताछ करेंगी।

अधिकारियों के अनुसार कच्छ क्षेत्र से जो घुसपैठिये भारत में घुसने का प्रयास करते है, वे आमतौर पर पाकिस्तान के निकटवर्ती सिंध प्रांत के होते हैं। हालांकि यह व्यक्ति पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें