फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की लोनार झील की हालत बेहद खराब और दयनीय: बॉम्बे हाईकोर्ट

Wed, 08 Jul 2020 05:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
lonar lake - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने कहा है कि गुलाबी रंग में बदली लोनार झील की स्थिति बहुत खराब और दयनीय है। अदालत ने झील और उसके आसपास के क्षेत्र के संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति ‘संवेदनहीन और उदासीन रवैये’ को लेकर बुलढाणा के जिलाधिकारी और लोनार निगम परिषद की खिंचाई की। न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे और न्यायमूर्ति अनिल किलोर की पीठ ने सोमवार को कीर्ति निपांकर की याचिका पर सुनवाई के दौरान झील का रंग बदलने पर चिंता प्रकट की है।

विज्ञापन


पिछले महीने अदालत ने राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्थान को इस झील पर पर्यावरणीय प्रभाव आकलन करने का निर्देश दिया था। महाराष्ट्र के बुलढाणा में लोनार झील एक लोकप्रिय पर्यटक केंद्र है। हाल ही में इस झील का पानी गुलाबी हो गया जिससे स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि प्रकृति प्रेमी और वैज्ञानिक भी चकित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें