फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bombay High Court: जानवरों की अवैध कुर्बानी ना हो, ये सुनिश्चित करे बीएमसी', हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Thu, 29 Jun 2023 10:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोर्ट ने कहा कि अगर बीएमसी लाइसेंस जारी नहीं करता है तो बीएमसी अधिकारी पुलिस की मदद से अवैध कुर्बानी पर कानून के मुताबिक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
बकरीद पर बिकने के लिए मंडी में पहुंचे बकरे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को अपने एक आदेश में कहा कि बकरीद के त्यौहार के दौरान जानवरों की अवैध कुर्बानी ना हो, बीएमसी यह सुनिश्चित करे। बता दें कि गुरुवार को देशभर में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। जस्टिस जीएस कुलकर्णी और जस्टिस जितेंद्र जैन की डिविजन बेंच ने यह आदेश दिया है। 
विज्ञापन


रिहायशी सोसायटी में कुर्बानी पर रोक की मांग
बता दें कि मुंबई की नथानी हाइट्स सोसायटी में रहने वाले हर्ष जैन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में हर्ष जैन ने मांग की थी कि सोसायटी में जानवरों की कुर्बानी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। याचिका पर हाईकोर्ट ने तुरंत सुनवाई की और कहा कि रिहायशी सोसायटी में कुर्बानी तभी हो सकती है, जब बृहन मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) इसके लिए लाइसेंस जारी करे। 

हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
कोर्ट ने कहा कि अगर बीएमसी लाइसेंस जारी नहीं करता है तो बीएमसी अधिकारी पुलिस की मदद से अवैध कुर्बानी पर कानून के मुताबिक कार्रवाई करें। वहीं बीएमसी की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील जोएल कार्लोस ने कहा कि बीएमसी अवैध कुर्बानी पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगा सकता है। बीएमसी के अधिकारी विभिन्न रिहायशी सोसायटी परिसर का निरीक्षण करेंगे और अगर कहीं उल्लंघन पाया गया तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: मुंबई के अपार्टमेंट में ईद के लिए बकरे लाने पर हंमागा, 11 के खिलाफ पुलिस केस; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


मुंबई में हुआ था विवाद
बता दें कि बुधवार रात मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित जेपी इंफ्रा सोसायटी में भी कुर्बानी को लेकर विवाद हो गया। दरअसल एक व्यक्ति द्वारा सोसायटी में कुर्बानी के लिए दो बकरे लाए जाने पर विवाद हो गया। इसके चलते घंटो हंगामा हुआ। इस दौरान लोगों की पुलिस से भी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने कहा कि रिहायशी सोसायटी में बकरे की कुर्बानी की इजाजत नहीं है लेकिन कोई व्यक्ति अपने घर बकरे ला सकता है या नहीं, इसे लेकर कोई पाबंदी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें