दोषी करार दिए जाने के पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित की जाने की मांग उठी थी। करीब 4200 बाबा समर्थकों ने सरकार को चिठ्ठियां लिखी और पद्म देने की मांग की गई। इसमें खुद राम रहीम की ओर से 5 चिट्ठियां भेजी गईं थी।
चौंका देने वाली बात हैं कि इससे पहले साल 2015 और 2016 में राम रहीम को पद्म दिए जाने के लिए कोई मांग नहीं आई। हरियाणा के सिरसा से राम रहीम को पद्म दिए जाने के लिए सबसे ज्यादा चिट्ठियां आईं थी।
पढ़ें: राम रहीम पर एक और बड़ा खुलासा, जानिए ‘स्प्रे कर दो’ कोड का क्या मतलब था?
डेरा की ओर सेआई पांच चिट्ठियों में तीन पर सिरसा का पता लिखा है और दो हिसार हरियाणा और राजस्थान के गंगानगर से भेजी गई। खास बात है कि जिन लोगों ने रहीम को पद्म दिए जाने की मांग की है उनमें लोगों के सिर्फ आधे नाम लिखे हैं, जैसे आभा, आदित्य, अकबर, मिल्की, गजल, कोमल व अन्य। अमित नाम से 31 चिट्ठी भेजी गई है, जबकि सुनील नाम से 27 चिट्ठियां भेजी गई है।