वाईएस अविनाश रेड्डी से चार घंटे पूछताछ
आंध्र प्रदेश के कडप्पा से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सदस्य वाईएस अविनाश रेड्डी 2019 में राज्य के पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या मामले में सीबीआई अधिकारियों के सामने दूसरी बार पेश हुए। वह विवेकानंद रेड्डी के रिश्तेदार भी हैं। इससे पहले जनवरी में सीबीआई के सामने पेश हुए थे। विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाई और आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चाचा थे। प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले 15 मार्च, 2019 की रात पुलिवेंदुला में उनके निवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके भतीजे वाईएस जगन मोहन अब इस विधानसभा सीट से विधायक हैं।