फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bombay HC: उपराष्ट्रपति धनखड़ और रिजिजू के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका, पद से हटाने की मांग

Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका में मांग की गई है कि न्यायपालिका पर दोनों के हालिया बयान भारत के संविधान में विश्वास की कमी दिखाते हैं। ऐसे में उन्हें अपने-अपने पदों से बर्खास्त किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
जगदीप धनखड़- किरेन रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कानून मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका में कहा गया है कि न्यायपालिका पर दोनों के हालिया बयान भारत के संविधान में विश्वास की कमी दिखाते हैं। ऐसे में उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका में मांग की गई है कि उच्च न्यायालय उपराष्ट्रपति धनखड़ व कानून मंत्री रिजिजू को आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोके और घोषित करे कि कि दोनों अपने सार्वजनिक आचरण और उनके बयानों के माध्यम से भारत के संविधान में विश्वास की कमी दिखाते हुए अपने संवैधानिक पदों को धारण करने से अयोग्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें