फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By-Elections: बंगाल व अरुणाचल उपचुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी, जानें किसको बनाया प्रत्याशी

Thu, 02 Feb 2023 08:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू को उम्मीदवार बनाया है, तो पश्चिम बंगाल की सागरदिघी से दिलीप साहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश की एक-एक सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू को उम्मीदवार बनाया है, तो पश्चिम बंगाल की सागरदिघी से दिलीप साहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग के मुताबिक, इन दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात फरवरी है। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 10 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। दो मार्च को नतीजों की घोषणा होगी।

छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर होना है उपचुनाव
बता दें, पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश को मिलाकर कुल छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। सभी जगहों पर एक साथ मतदान होगा और नतीजे आएंगे। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, झारखंड की रामगढ़, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, तमिलनाडु की इरोड और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों कस्बा पेठ और  चिंचवड़ में उपचुनाव होना है। इसके साथ ही केंद्र शासित राज्य लक्षद्वीप की लोकसभा सीट लक्षद्वीप के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें