प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को मुंबई की कंपनी मेसर्स श्री ओम साईनाथ कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. की 4.76 करोड़ रुपये की प्राॅपर्टी जब्त कर ली। जब्त प्राॅपर्टी में फ्लैट, आफिस परिसर, फिक्स डिपाजिट व बैंक खातों में जमा राशि शामिल है। ईडी ने यह कार्रवाई पोंजी स्कीम से जुड़े मामले को लेकर धन शोधन कानून यानी मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की है।