फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: स्पाइसजेट प्लेन के अंदर बम की धमकी, 6 घंटे से भी अधिक विलंब से उड़ा विमान

Wed, 17 Mar 2021 12:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : PTI
विज्ञापन

असम के सिलचर हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के एक विमान में कागजों पर बम की धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को सिलचर-गुवाहाटी-नई दिल्ली के बीच एक उड़ान में छह घंटे से भी अधिक का विलंब हुआ, हालांकि बाद में धमकी अफवाह निकली। विमान 109 यात्रियों को लेकर गुवाहाटी से हवाई अड्डे पर उतरी थी और 66 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आगे बताया कि विमान को सुरक्षा अधिकारियों द्वारा गहन जांच के बाद प्रस्थान के लिए मंजूरी दे दी गई। उन्होंने कहा कि '16 मार्च 2021 को सिलचर हवाई अड्डे पर दोपहर 2.15 बजे विमान संख्या SG-8152 में बम होने का खतरा पाया गया। विमान संख्या SG-8152 सिलचर हवाई अड्डे पर गुवाहाटी से पहुंचा था और दोपहर 1.58 बजे लैंड किया था। बम की धमकी को देखते हुए, सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। जांच के लिए विमान को हवाई अड्डे के किनारे में ले जाया गया और एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई।'

हवाई अड्डों का निर्माण और रखरखाव की देखरेख करने वाले निकाय ने कहा कि जिस कागज पर धमकी भरा संदेश मिला था वह पर्ची एक यात्री की सीट के नीचे पाया गया था। इसके बाद तुरंत यात्रियों को आगमन लाउंज से बाहर निकलने से रोक दिया गया। सिलचर एयरपोर्ट पर तुरंत बम निरोधक दस्ते (बीटीडी टीम) को सक्रिय किया गया और असम पुलिस को भी सूचित किया गया। राज्य सरकार के संबंधित एसपी ने भी सुरक्षा जांच की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे जांच प्रक्रिया पूरी हो गई थी।
विज्ञापन


हवाई अड्डे के निदेशक पीके गोराई ने कहा कि 'बम की धमकी को देखते हुए विमान को तुरंत रोक दिया गया और सभी यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया। सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच और एसओपी का पालन करने के बाद, बीडीडीएस टीम ने विमान को उड़ान भरने के लिए मंजूरी दी।' उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक के बाद, हमने उक्त उड़ान की सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया, हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हैं। बयान में कहा गया कि अंतत: विमान को रात नौ बजे उड़ान भरने की मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें