फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद; NSG ने संभाली कमान, रोबोट की मदद से सघन तलाशी

Fri, 26 Apr 2024 06:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक बम निरोधक टीम संदेशखाली के अगरहाटी गांव पहुंची। आज सुबह से ही सीबीआई पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले को लेकर कई छापेमारी कर रही है। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
संदेशखाली में एनएसजी की बम निरोधक दस्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक बम निरोधक टीम संदेशखाली के अगरहाटी गांव पहुंची। आज सुबह से ही सीबीआई पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले को लेकर कई छापेमारी कर रही है। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने हथियार भी बरामद किए हैं।


सीबीआई ने की छापेमारी
शुक्रवार को फिर से सीबीआई ने संदेशखाली में छापेमारी की। जांच एजेंसी को शाहजहां शेख के करीबी रिश्तेदार अबू तालेब मोल्ला के घर पर बड़ी संख्या में हथियार और बम रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तलाशी अभियान शुरू की गई। दौरान जमीन से बड़ी संख्या में आग्नेयास्त्र और बम मिले। इसके बाद एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) को बुलाया गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, वे रोबोट से घर की तलाशी ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जांचकर्ताओं ने शुक्रवार को संदेशखाली के सरबेरिया के मल्लिकपुर में शाहजहां के करीबी हफीजुल खान की भाभी के घर पर तलाशी अभियान चलाया। घर मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर दूर है।

विज्ञापन


एक तरफ बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है, और दूसरी ओर बारूद के ढेर में संदेशखाली। सरबरिया में अबू तालेब मुल्ला के घर से हथियारों का जखीरा मिला। एनएसजी ऑपरेशन में है. विस्फोटकों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  माइन डिटेक्टर से तलाश जारी है। स्थानीय लोगों को हटाकर इलाके को खाली कराया जा रहा है। रोबोट को नीचे उतारने के बाद भी तलाश जारी है।

ईडी को मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई 
सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि मामले में जांच के दौरान ईडी टीम को जानकारी मिली कि खोई हुई वस्तुएं सहित अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं शेख के एक सहयोगी के आवास पर छिपाई गई होगी। इसी आधार पर सीआरपीएफ के साथ-साथ सीबीआई की टीम ने संदेशखाली में दो परिसरों की तालाशी ली। तलाशी के दौरान दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, एक विदेशी पिस्तौल, एक भारतीय रिवॉल्वर, एक कोल्ट आधिकारिक जारी पुलिस रिवॉल्वर, एक देशी पिस्तौल, 120 नौ मिमी की गोलियां, .45 कैलिबर के 50 कारतूस, 120 नौ एमएम कारतूस, .380 के 50 कारतूस और .32 के आठ कारतूस जब्त किए गए हैं।

क्या था मामला
कोलकाता से 100 किमी दूर सुंदरबन के सीमावर्ती इलाकों में बसा संदेशखाली में पिछले एक साल से हिंसा जारी है। दरअसल, गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें