फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: चर्चगेट स्टेशन पर मिली बम की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 13 Jul 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर बम की खबर मिलने से हड़कंप मच गया है। हालांकि, बॉम्ब स्कॉयड मौके पर पहुंच गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक बम की खबर आरपीएफ कंट्रोल रूम को सुबह आई थी। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस और आरपीएफ जांच कर रही है और उनका कहना है कि फिलहाल कोई बम मरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इसे महज एक अफवाह माना जा रहा है, हालांकि चर्च गेट स्टेशन पर  भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है और स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर हर कदम उठाए जा रहे हैं।

बम की खबर उस समय सामने आई है जब कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों आतंकवादी हमला हुआ। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा घायल हो गए। इस हमले के बाद देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई और रेलवे पुलिस चर्चगेट पर ये खबर मिलने के बाद सुरक्षी में कोई चूक नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें