फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर गिरा बम का गोला, धमाके से दहला पास का गांव

Sun, 19 Feb 2017 07:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले के गांव मोहनगढ़ के नजदीक शनिवार को अचानक बम का गोला गिरा, जिससे तीन किलोमीटर में गूंजे धमाके ने सभी को दहला दिया। खेत में गिरे इस गोले से पांच फीट लम्बा व इतना ही चौड़ा गड्ढा बन गया। बताया जा रहा है कि गोला टैंक का था, जो चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे युद्धाभ्यास के दौरान निशाना चूक गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोले से खेत में जीरे की थोड़ी सी फसल खराब हुई है, लेकिन किसी और तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गांववासियों में चर्चा है कि बड़ा हादसा टल गया। गांव में या गांव से सटे स्कूल में ये गोला गिरता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

गांववासी और स्कूली बच्चे धमाके से सहम गए, वहीं कुछ भूकंप समझकर घरों से बाहर निकल आए। रक्षा प्रवक्ता मनीष ओझा के अनुसार आर्मी व वायुसेना ने अभी तक अधिकृत पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें