बच्चों के एक एनजीओ की अध्यक्ष को सीआईडी के दल ने शनिवार को गिरफ्तार किया। एनजीओ की अध्यक्ष पर जलपाईगुड़ी जिले में 17 बच्चों की बिक्री का आरोप है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिमला शिशु गृह की अध्यक्ष चंदना चक्रवर्ती को सीआईडी टीम की सात सदस्यीय दल ने जिले के फलाकता क्षेत्र में एनजीओ कार्यालय से गिरफ्तार किया।
उनके साथ जिले की पुलिस भी थी। चक्रवर्ती पर 17 बच्चों को बेचने को आरोप है। इन सभी बच्चों की उम्र एक से 14 साल है।
पिछले कुछ महीनों से वह यह धंधा चला रहे थे। हालांकि चक्रवर्ती का कहना है कि वह जरूरतमंद दंपति को बच्चों को गोद लेने में मदद करती थीं।