फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलः RSS कार्यकर्ता के घर में बम बनाते वक्त हुआ ब्लास्ट, पुलिस ने बरामद किया आधा किलो बारूद

Fri, 10 Nov 2017 09:57 AM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
कन्नूर बम ब्लास्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केरल के कन्नूर में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता वालेयंगदान रघु की झोपड़ी में बम ब्लास्ट हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब ये झोपड़ी में देसी बम बना रहा था।  
विज्ञापन


बम ब्लास्ट की वजह से रघु की झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस ने इसके यहां से आधा किलो बारूद भी बरामद किया है। 

ये भी पढ़ेंः केरल: RSS कार्यकर्ता की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि हमने रघु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल वो और उसका बेटा फरार हैं। आपको बता दें कि पिछले साल भी कथूपरंब में एक कार्यकर्ता देसी बम बनाते वक्त मारा गया था। 

हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में हो रही आरएसएस और बीजपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर जनरक्षा यात्रा का आयोजन किया था और कार्यकर्ताओं की हत्यायों पर विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें