फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली के समर्थन में उतरेंगे क्रिकेट व बॉलीवुड के सितारे

Sun, 06 Mar 2016 11:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • ममता के डालमिया परिवार से अच्छे संबंध
  • जगमोहन डालमिया की बेटी हैं वैशाली
विज्ञापन
vaishali
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया की पुत्री वैशाली डालमिया के समर्थन में  क्रिकेट जगत की कई हस्ती चुनाव प्रचार करेंगी। इसमें फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई वैशाली खुद पार्टी के स्टार उम्मीदवारों में शुमार है।
विज्ञापन


उन्हें हावड़ा जिले की बाली विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है। वैशाली ने रविवार को रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूरमठ से अपना चुनाव अभियान शुरू किया। डालमिया ने कहा कि पूर्व कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी उनके अभियान में सड़क पर उतरेंगे।

जगमोहन डालमिया और सौरव गांगुली एक परिवार की तरह थे। इसलिए सौरव का अभियान में शामिल होना तो तय ही है। वैशाली ने कहा कि कई अन्य क्रिकेटर व मशहूर हस्तियां भी उनके चुनाव अभियान में शामिल होंगी, लेकिन इनके नामों की पुष्टि नहीं होने तक वह उनके नामों का खुलासा नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन


डालमिया ने कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र बाली में मारवाड़ी और बंगाली तबके के लोगों की काफी तादाद है। वह अपने हर वोटर तक पहुंचने का प्रयास करेंगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के शुरू से ही डालमिया के साथ बेहतर रिश्ते रहे हैं। ममता की पहल पर ही जगमोहन डालमिया के पुत्र अभिषेक को सीएबी का संयुक्त सचिव बनाया गया था और वैशाली को पार्टी में शामिल कर उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें