फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: भाजपा के आरोपों को कांग्रेस ने बताया 'निराधार' और 'फर्जी', कहा- यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना

Sun, 26 Jun 2022 04:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्विटर पर कहा, "भाजपा प्रवक्ताओं का यह आरोप कि तीस्ता सीतलवाड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के इशारे पर काम किया, पूरी तरह से फर्जी और निराधार हैं।"
विज्ञापन
कांग्रेस ने पात्रा के आरोपों को बताया निराधार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने रविवार को भाजपा के उन आरोपों को निराधार करार दिया जिनमें कहा गया था कि 2002 के दंगों को लेकर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के अभियान के पीछे सोनिया गांधी का हाथ था। कांग्रेस ने कहा कि ये आरोप सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना हैं।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में शिक्षा मंत्रालय ने सीतलवाड़ द्वारा संचालित एक गैर सरकारी संगठन को 1.4 करोड़ रुपये दिए थे और इस पैसे का इस्तेमाल भारत को बदनाम करने और मोदी के खिलाफ अभियान चलाने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा था, "वह (सीतलवाड़) अकेली नहीं थीं। प्रेरक शक्ति कौन थी? सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी।"

इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्विटर पर कहा, "भाजपा प्रवक्ताओं का यह आरोप कि तीस्ता सीतलवाड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के इशारे पर काम किया, पूरी तरह से फर्जी और निराधार है।" सिंघवी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी इन आरोपों की कड़ी निंदा करती है। ये आरोप सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना हैं।"
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने आदेश में 2002 के गोधरा दंगों के मामलों में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा मोदी और अन्य को दी गई क्लीन चिट को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। सीतलवाड़ के एनजीओ ने जकिया जाफरी का समर्थन किया था। जाफरी ने अपनी कानूनी लड़ाई के दौरान दंगों के पीछे एक बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। जाफरी के पति और कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी दंगों के दौरान मारे गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें