फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी की मार झेल रहे भारत की मदद को बोइंग ने बढ़ाया हाथ, दी एक करोड़ डॉलर की सहायता राशि

Sat, 01 May 2021 12:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

बोइंग ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रहे अभियान में भारत की सहायता के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी करीब 74.09 करोड़ रुपये की आपातकालीन सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत इन दिनों वायरस की दूसरी लहर का कहर झेल रहा है। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। इस बीच बोइंग ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रहे अभियान में भारत की सहायता के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी करीब 74.09 करोड़ रुपये की आपातकालीन सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि कोरोना महामारी ने दुनिया भर में तबाही मचा रखी है। इस वक्त भारत के लोग और वहां रहने वाले हमारे दोस्त बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। वहां के लोगों से विशेष विशेष लगाव है, इस संकट के वक्त में हम उनके साथ खड़े हैं। कंपनी ने कहा कि बोइंग ओर से दी गई सहायता राशि से भारत में कोविड से जूझ रहे परिवारों के लिए चिकित्सा उपकरण और आपातकालीन राहत प्रदान की जाएगी। 




जेपी मॉर्गन ने दी 20 लाख डॉलर की मदद
अमेरिकी निवेश बैंकिंग कंपनी जेपी मॉर्गन चेस ने शुक्रवार को भारत में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए 20 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की और अपने कर्मचारियों से भी मदद देने की अपील की। न्यूयॉर्क स्थित जेपी मॉर्गन के वैश्विक स्तर पर 2.5 लाख से अधिक कर्मचारी हैं और इनमें से 35,000 से अधिक भारत में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें