केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत के रहस्य को उजागर करने के लिए शव को कब्र से निकाला जाएगा। मृतक के परिवार ने दावा किया था कि व्यक्ति ने समाधि प्राप्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत की जांच के लिए उसके शव को कब्र ने निकाला जा रहा है। नेय्याट्टिनकारा पुलिस को सोमवार को राजस्व मंडल अधिकारी (आरडीओ) से गोपन स्वामी के शव को कब्र से निकालने का आदेश मिला, जिससे उनका पोस्टमॉर्टम किया जा सके।
परिवार ने किया दावा- व्यक्ति ने ली समाधि
एक अधिकारी ने बताया कि गोपन स्वामी के परिवार ने जहां दावा किया था कि उन्होंने समाधि प्राप्त की थी, आरडीओ की उपस्थिति में वहां खुदाई की जाएगी। कार्यवाही शुरू करने के लिए अधिकारियों के शीघ्र ही स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है। यह घटना तब सामने आई, जब गोपन स्वामी के आवास के पास गोपन स्वामी ने समाधि ले ली है वाले पोस्टर लगाए गए। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किया है। पड़ोसियों द्वारा मौत में गड़बड़ी की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकालने का निर्णय लिया।
बीमारियों के कारण बिस्तर पर थे गोपन स्वामी
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव मिलने पर पोस्टमॉर्टम करने का भी अनुरोध किया गया है। गोपन स्वामी के बेटे राजसेनन ने दावा किया कि उनके पिता शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे कब्रिस्तान गए और समाधि ले ली। उन्होंने एक टेलीविजन समाचार चैनल को बताया था कि गोपन स्वामी ने परिवार को उनके शरीर को सार्वजनिक न करने और कब्र में दफनाने का निर्देश दिया था। हालांकि पड़ोसियों ने बताया कि गोपन स्वामी विभिन्न बीमारियों के कारण बिस्तर पर हैं। गोपन स्वामी ने एक विशेष कब्रिस्तान का निर्माण किया था। उन्होंने नेय्याट्टिनकारा में कावुविलकम में अपनी संपत्ति पर एक मंदिर की स्थापना की थी।