भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष ने पिछले महीने ही शादी रचाई थी। अब उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घोष की पत्नी के पहले पूर्व पति के बेटे की मौत हो गई है। घोष की पत्नी के पिछले विवाह से हुए पुत्र का न्यू टाउन इलाके में एक फ्लैट से मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान श्रींजय मजूमदार के तौर पर हुई है और उसे जब नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्रींजय दिलीप घोष की पत्नी रिंकू की पिछली शादी से उत्पन्न पुत्र था। पुलिस अधिकारी ने बताया, मौत का कारण अभी पता नहीं है। यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत न तो रिंकू मजूमदार की तरफ से दी गई है और न ही मृतक के परिवार के किसी सदस्य ने दी है। भाजपा की महिला इकाई की नेता रिंकू पिछले महीने एक निजी समारोह में घोष के साथ शादी करने के बाद सुर्खियों में आई थीं।
ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: PM मोदी के आदमपुर दौरे के बाद ओवैसी की चुनौती- रहीम यार खान एयरबेस पर विमान उतारे पाकिस्तान
कौन हैं दिलीप घोष की नई पत्नी?
रिंकू मजूमदार है। रिंकू लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी की महिला शाखा, ओबीसी मोर्चा, हथकरघा प्रकोष्ठ और कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं की जिम्मेदारी संभाली है। मजूमदार की यह दूसरी शादी है और उनका एक बेटा भी है।
दिलीप घोष के बारे में जानिए
आए दिन अपने बयानों की वजह से जाने जाने वाले दिलीप घोष युवावस्था से ही आरएसएस के सदस्य रहे हैं। 2015 में भाजपा में सक्रिय होने से पहले उन्होंने देश भर में विभिन्न भूमिकाओं में इसकी सेवा की। राज्य अध्यक्ष के रूप में उन्हें पश्चिम बंगाल में माकपा की जगह भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। खड़गपुर के पूर्व सांसद दिलीप घोष से अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।