फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : भाजपा बूथ कार्यालय में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस जांच जारी

Thu, 04 Apr 2019 11:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में एक आदमी का शव लटकते हुए मिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में स्थित भाजपा बूथ कार्यालय में गुरुवार सुबह एक 42 साल के आदमी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है। यह घटना नगर निगम के वार्ड नंबर 36 में घटित हुई है। मृतक की पहचान नित्य मंडल के तौर पर हुई है जो मजदूरी करता था।

विज्ञापन


भाजपा के मुख्यालय पर फंदे से लटके मिले व्यक्ति की पत्नी रीना ने कहा, 'उनकी किसी से कोई लड़ाई या दुश्मनी नहीं थी। वह अस्वस्थ थे। मुझे नहीं पता कि यह हत्या है या आत्महत्या।' स्थानीय लोग जब सुबह की सैर के लिए निकले थे तब उन्होंने बूथ कार्यालय में शव को लटकते हुए देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह ऐसे समय पर हुआ है जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरी बंगाल के सिलिगुड़ी के मम्मूथ में एक रैली को संबोधित किया था। उन्होंने ममता बनर्जी पर राज्य के विकास के रास्ते में स्पीड ब्रेकर होने का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान योजना को बाधित किया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए बनर्जी ने कहा था कि वह 'एक्सपायरी बाबू' हैं और उनकी सरकार की तारीख खत्म हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने सिलिगुड़ी में कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, आपने पिछले 5 साल में क्या किया। हर दिन झूठ मत बोलिए।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं। उन्होंने कहा था कि उनके शासन में बंगाल में किसानों की आय में तीन गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें