फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: जम्मू कश्मीर में मारे गए पांच मजदूरों का शव पहुंचा उनके घर

Thu, 31 Oct 2019 10:16 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
विज्ञापन
मजदूरों के शव - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 29 अक्तूबर को आतंकियों ने पांच मजदूरों की हत्या कर दी थी। ये सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे। गुरुवार को पांचों मजदूरों का शव मुर्शिदाबाद में उनके परिवार को सौंप दिया गया। राज्य सरकार ने मारे गए मजदूरों के परिजनों के पांच लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की है।  कुलगाम में मजदूरों की हुई हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब पूरा जम्मू कश्मीर प्रशासन केंद्र सरकार के हाथ में हैं। फिर भी यह घटना हुई।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यूरोपियन यूनियन के सांसदों के कश्मीर का दौरा को लेकर सारी सावधानियां बरतीं जा रही थी, और पूरे राज्य में सुरक्षा का चाक-चौबंद थी फिर ये मजदूर कैसे मारे गए?

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कात्रासू इलाके में 29 अक्तूबर की रात लगभग नौ बजे आतंकियों ने एक जघन्य हमले में पांच मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि एक मजदूर जहीरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें