फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी हादसे के बाद आंध्र प्रदेश से दर्दनाक खबर, 23 लोग लापता

Wed, 16 May 2018 04:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वाराणसी में पुल गिरने का हादसा देश को दर्दनाक तस्वीरें दिखा ही रहा है कि आंध्र प्रदेश से भी एक दुखद खबर आ रही है। गोदावरी नदी में एक नाव हादसे का शिकार हो गई है। जिसमें 23 लोगों के लापता होने की सूचना है। 

विज्ञापन

 


इस घटना में राहत बचाव का काम चल रहा है और लगभग 17 लोगों को बचा लिया गया है। लेकिन नाव पर सवार कुल 40 लोगों में बाकियों का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। 

घटना की ज्यादा जानकारी अभी निकलकर सामने नहीं आई है। वहीं राहत-बचाव का काम तुरंत शुरू करने का दावा किया जा रहा है। नाव आखिर किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई इसकी जांच चल रही है। लेकिन पहले लोगों की जान बचाना बड़ी चुनौती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें