सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं अभी जारी हैं। लेकिन इस दौरान ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं मेट्रो से ले जाई जा रही हैं। मंगलवार को देखा गया कि बिना किसी सिक्योरिटी के एक स्कूल कर्मचारी उत्तर पत्रों को
मेट्रो से सीबीएसई के हेडक्वार्टर ले जा रहा है। इस दौरान मेट्रो में किसी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। जब लोगों को पता चला तो वह यह देखकर हैरान रह गए।
बता दें कि माता कस्तूरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजफगढ़ का एक कर्मचारी ब्लू लाइन मेट्रो से उत्तर पुस्तिकाओं का पैकेट ले जा रहा था। इसी दौरान मेट्रो में जा रहे एक व्यक्ति ने देखा और कर्मचारी से पूछा तो उसने बताया कि वह कॉलेज से 12वीं की उत्तर पुस्तिका लेकर सीबीएससी हेडक्वार्टर प्रीत विहार लेकर जा रहा है।