फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पालतू पशुओं के शवों का निपटान बिजली के भस्मक में होगा, दहीसर श्मशान में बीएमसी लगाएगा संयंत्र

Sat, 15 Jan 2022 01:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई

सार

first electric incinerator for pet animals: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को बताया कि यह भस्मक दहीसर के श्मशान में लगाया जाएगा। बीएमसी द्वारा मुंबई में दी जाने वाली ऐसी पहली सुविधा होगी। 
विज्ञापन
भस्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में पालतू पशुओं के शवों के निपटाने के लिए बृहन्मुंबई म्युनसिपल कार्पोरेशन (BMC) जल्द बिजली से चलने वाला भस्मक (electric incinerator) लगाएगा। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को बताया कि यह भस्मक दहीसर के श्मशान में लगाया जाएगा।

विज्ञापन

बीएमसी द्वारा मुंबई में दी जाने वाली ऐसी पहली सुविधा होगी। पत्रकारों से चर्चा में मेयर ने कहा कि महानगर में लंबे समय से ऐसे भस्मक की जरूरत महसूस की जा रही है। इसलिए हमने दहीसर श्मशान में यह भस्मक लगाने का फैसला किया है। इससे पशु प्रेमियों को अपने चहेते पक्षियों की अंतिम क्रिया करने में सुविधा होगी। 
पेडनेकर ने बताया कि यह भस्मक 2500 वर्गफीट इलाके में लगाया जाएगा। बीएमसी ने इसे लेकर परिपत्र जारी कर दिया है। मुंबई में पालतू पशुओं के लिए कोई भस्मक नहीं था। पेडनेकर ने कहा कि कुछ निजी भस्मक हैं और वहां काफी ज्यादा वक्त लगता है। इस समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने अपना भस्मक लगाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें