बृहत मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के स्कूलों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। मुंबई महापौर का कहना है कि मामले पर अंतिम फैसला लेने के लिए इसे राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। मामले मुंबई के एक मेयर ने कहा है कि बीएमसी के स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य करने के लिए बीएमसी ने नोटिस पास किया है। मुंबई मेयर ने आगे कहा कि इस पर अंतिम फैसला प्रदेश सरकार की ओर से लिया जाएगा।
BMC passes notice of motion to make Vande Matram compulsory in BMC run schools; will be sent to state govt for final decision: Mumbai Mayor pic.twitter.com/wtPH1WNrRx
— ANI (@ANI) August 10, 2017
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से शिवसेना मुंबई के स्कूलों में भी वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने की मांग लगातार कर रही थी। इसी मामले के तहत राष्ट्रवाद के नाम पर छिड़ी बहस के बीच बीएमसी सहित सभी अनुदानित स्कूल में वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने की मांग का प्रस्ताव रखा गया था।