फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC चुनाव: शिवसेना ने कहा- 60 सीटों से ज्यादा भाजपा की हैसियत नहीं

Mon, 23 Jan 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएमसी चुनावों से पहले शिवसेना और बीजेपी के बीच सीटों के बटवारे को लेकर गतिरोध बढ़ता जा रहा है। भाजपा इस चुनाव में 227 में 114 सीटों पर लड़ना चाहती थी लेकिन शिवसेना ने अपनी सहयोगी पार्टी को सिर्फ 60 सीटें ऑफर की हैं। 
विज्ञापन


शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'भाजपा को हमने 60 सीटों का प्रस्ताव दिया है जो उनकी राजनितिक हैसियत से कहीं ज्यादा है। उद्धव ठाकरे ने उदारता दिखाते हुए भाजपा को उसके हक से ज्यादा दिया है।' वहीं भाजपा नेताओं ने शिवसेना के इस ऑफर को अपना अपमान बताया है।

मुंबई भाजपा अध्‍यक्ष, आशीष शेलार ने बताया, 'हमें 60 सीट देने का शिवसेना का ऑफर भाजपा का अपमान है। हमने हमारी आपत्ति जाहिर कर दी है।' इस बीच उद्धव ठाकरे ने अपने पत्ते खोलने से इंकार करते हुए कहा कि अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री फणनवीस से बात करने के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2012 में हुए बीएमसी चुनावों में शिवसेना ने 158 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि सहयोगी भाजपा ने 69 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें