फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Mayor: 'शिवसेना यूबीटी और मनसे के दबाव में भाजपा ने रितु तावड़े को मुंबई का मेयर चुना', संजय राउत का दावा

Sun, 08 Feb 2026 03:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा है कि भाजपा ने शिवसेना यूबीटी और मनसे को मिले मराठी समुदाय के समर्थन के चलते ही रितु तावड़े को मेयर पद का उम्मीदवार चुना है। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि बीएमसी चुनाव में उनकी पार्टी और मनसे को मराठी लोगों की ओर से मिले भारी समर्थन के कारण ही भाजपा को मुंबई के लिए एक मराठी मेयर चुनना पड़ा। शनिवार को संघ के शताब्दी समारोह में फिल्म अभिनेता सलमान खान को मोहन भागवत से बातचीत करते देखा गया। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने इसे लेकर संघ पर निशाना साधा।
विज्ञापन


सलमान खान के संघ के कार्यक्रम में शामिल होने पर पूछा सवाल
राज्यसभा सदस्य राउत ने पूछा, 'क्या यह बॉलीवुड स्टार सलमान खान का स्वागत था या संघ और उसकी शाखाओं में मुसलमानों का भी स्वागत है?' उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से हिंदू-मुस्लिम नफरत और बदले की भावना वाला प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। संघ भी इसका हिस्सा है, ऐसे में भागवत को इस बारे में साफ करना चाहिए था।

भाजपा की मेयर उम्मीदवार पर क्या बोले राउत
  • भाजपा द्वारा मुंबई मेयर पद के लिए रितु तावड़े (53) को नामांकित करने पर संजय राउत ने कहा कि वह मूल रूप से कांग्रेस की हैं।
  • उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पास अपना कुछ भी असली नहीं है। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से मराठी लोगों ने शिवसेना यूबीटी और मनसे को भारी संख्या में वोट दिया, उसके चलते भाजपा को मुंबई में एक मराठी मेयर बनाना पड़ा।'
  • तावड़े का मुंबई की मेयर बनना लगभग तय है और वे बीते चार दशकों में भाजपा की पहली मेयर होंगी।
  • शिवसेना यूबीटी ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है, जिससे मुकाबला निर्विरोध हो गया और देश के सबसे अमीर नागरिक निकाय पर ठाकरे परिवार का 25 साल का दबदबा खत्म हो गया।
विज्ञापन

मुंबई मेयर चुनाव 11 फरवरी को होने हैं। शिवसेना ने पिछले महीने बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों में मराठी पहचान का मुद्दा उठाया था, जहां पार्टी ने मनसे के साथ गठबंधन किया था। चुनाव नतीजों में 227 सदस्यीय BMC में 89 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं। विपक्ष खेमे में, शिवसेना (UBT) ने 65 सीटें हासिल कीं, जबकि उसके सहयोगी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) ने क्रमशः छह और एक सीट जीती।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें