टनल में हादसा उस समय हुआ, जब पांच से छह मजदूर टनल में काम कर रहे थे।
- फोटो : Demo pic
असम के गोलपाड़ा जिले में भाजपा के अस्थायी दफ्तर के नजदीक हुए बम धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। सोमवार को हुए धमाके में दो की मौत हुई थी, जबकि 21 घायल हुए थे। एक घायल व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। संदिग्ध उल्फा (आई) उग्रवादियों पर इस वारदात को अंजाम देने का शक है।
असम में सोमवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान था। शांतिपूर्ण वोटिंग के कुछ देर बाद ही उग्रवादियों ने यह वारदात की। पुलिस अधीक्षक नितुल गोगोई ने बताया कि उग्रवादियों ने दुधनोई में भाजपा के अस्थायी चुनाव कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर एक थैले में बम रखा था। यह कार्यालय ट्रैफिक पुलिस प्वाइंट के बगल में है।
शाम करीब साढ़े सात बजे हुए विस्फोट में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलपारा समेत 61 विधानसभा क्षेत्रों में 11 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है।