फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मालदा में देसी बम धमाका, चार की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 02 May 2016 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मालदा बम धमाके में चार की मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान एक बार फिर हिंसा हुई है। सूत्रों की मानें तो यहां के मालदा में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान समेत चार लोगों की बम से उड़ाकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के लिए कथित तौर पर कांग्रेस समर्थको को आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मालदा के बैष्णबनगर में कांग्रेस को वोट नहीं देने के कारण यह हत्या की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। कांग्रेस पर लगे इन आरोपों को खारिज करते हुए मालदा जिला कांग्रेस के महासचिव ने कहा कि यह कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन


इस धमाके कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   #Flash 4 people killed & 3 injured in a crude bomb blast in Jainpur village of Malda district (West Bengal). — ANI (@ANI_news) May 2, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें