Ordnance Factory Blast
- फोटो : PTI
हर तरह की मदद मुहैया कराई जा रही: फडणवीस
हादसे की खबर आते ही फडणवीस ने दुख जताया। उन्होंने कहा, 'भंडरा जिले में आयुध फैक्टरी में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 श्रमिकों के फंसने की खबर है। अब तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्भाग्य से एक श्रमिक की मौत हो गई है। कई श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर हैं और हर तरह की मदद मुहैया कराई जा रही है। बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव अभियान में शामिल है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमों को तैयार रखा गया है। मैं इस घटना में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।' महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने घोषणा की है कि भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को ₹5 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
Ordnance Factory Blast
- फोटो : PTI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख
आयुध फैक्टरी में विस्फोट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध कारखाने में हुए विस्फोट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।